डायबिटीज के मरीजों का खान पान का खास ख्याल रखना होता है क्योंकि यही वह तरीका जिससे आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। गलत खान पान की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है और आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। शुगर लेवल सही बना रहे इसके लिए मीठा खाने की मनाही होती है,ऐसे में हम आपको उन फलों के बारे में बता रहे हैं जो फायदेमंद तो है लेकिन डायबिटीज के मरीजों का शुगर हाई कर सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फलों को खाने से बचना चाहिए। इसको लेकर डायटिशीयन लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।
शुगर में इन फलों से बनाएं दूरी (Which fruit should diabetics avoid)
- डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा पका हुआ केला खाने से बचना चाहिए। पके हुए केले में शुगर कंटेंट हाई होता है,इसका जीआई भी ज्यादा होता है,इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं इससे आपके ब्लड शुगर लेवल पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।
- अनानास काफी बेहतरीन फल है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए,इसका जीआई 50 से 66 के बीच होता है और इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है,जो शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकती है,अगर आपका शुगर कई दिनों से हाई है तो आपको इसे भूल से भी नहीं खाना चाहिए,हालांकि अगर आपका शुगर कंट्रोल में रहता है तो आप कम मात्रा में डॉक्टर की सलाह पर इसे खा सकते हैं।

- आम के साथ भी वही रूल लागू होता है,अगर शुगर लेवल बहुत ही खराब स्तर पर चला गया है तो आपको भूल से भी आम नहीं खाना चाहिए,क्यों की इसका भी जीआई 51-60 के बीच होता है और इसमें हाई सुक्रोज और फ्रुक्टोज होता है जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं अगर आपका शुगर कंट्रोल में रहता है तो आप आम का एक छोटा पोर्शन खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कमजोरी और थकान दूर करने के लिए आजमाएं दादी मां का अचूक नुस्खा
- चीकू एक फायदेमंद फल है लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा सकता ह। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है, इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती और तो और इसमें चीनी की मात्रा भी ज्यादा होती है,ये तीनों ही फैक्टर ब्लड शुगर को हाई कर सकते हैं। इसके साथ ही एक्सपर्ट डायबिटीज में अंगूर भी सोच समझ कर खाने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें-चेहरे पर नजर नहीं आएंगे बढ़ती उम्र के लक्षण, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों