गट हेल्थ मजबूत करते हैं ये फल

बार-बार लूज मोशन होना, एसिडिटी, खाना न पचना, कब्ज होना,ये खराब डाइजेशन की तरफ इशारा करता है। आप डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए इन फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-08, 18:39 IST
image

गट हेल्थ हमारे ओवर ऑल हेल्थ पर गहरा असर प्रभाव डालता है। अगर आप का पाचन दुरुस्त है तो आप मानसिक से लेकर शारीरिक तौर पर पॉजिटिव रिस्पांस करते हैं, लेकिन अगर पाचन खराब है तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली, मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर भी प्रभावित होती है। अक्सर लोग कब्ज जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी गट हेल्थ को मजबूत करना चाहते हैं तो आप कुछ फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फल गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चलिए इस बारे में हेल एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जान लेते हैं।

गट हेल्थ मजबूत करते हैं ये फल

apples-red-for digestion

सेब

पाचन तंत्र को बूस्ट करने के लिए आप सेब खा सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है क्योंकि इसमें पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। पाचक रस को उत्तेजित करते हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स गुण आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते है। इसका पीएच स्तर अल्कलाइन होता है जिसे पेट में एसिड की अधिक मात्रा कम करने में मदद मिलती है।

पपीता

पपीता भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पापाइन नाम का एक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इससे पाचन आसान हो जाता है। इसमें फाइबर भी होता है जो आंतों की नियमितता को बढ़ाता है और कब्ज को रोकता है।

कीवी

kiwi for digestion

कीवी भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो बोवेल मूवमेंट को रेगुलेट करते हैं और कब्ज से बचते हैं। इसके अलावा इसमें एक्टिनिडाइन नाम का एंजाइम होता है जो प्रोटीन के डाइजेशन में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-न्यूट्रिशन से भरे हैं फल और सब्जियों के ये हिस्से, जिन्हें बेकार समझकर फेंक देती हैं आप

केला

खराब डाइजेशन से जूझ रहे हैं तो आपको केला खाना चाहिए। यह आसानी से पचने वाले होते हैं और पेट में हल्के होते हैं। इसमें पेक्टिन और रेजिस्टेंस स्टार्च होता है जो गट हेल्थ का समर्थन करता है और फायदेमंद बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देता है। यह लूज मोशन की दिक्कत को भी रोकने के लिए जाना जाता है।

अनानास

tasty-pineapple-

इसके अलावा अनानास का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें ब्रोमेलेन होता है। यह एक तरह का एंजाइम है जो प्रोटीन को पाचन में मदद करता है । यह सूजन को कम करने में भी मददगार है।इसके अलावा आप नींबू और संतरा जैसे विटामिन सी से भरपूर फलों का भी सेवन कर सकते हैं यह गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं।


यह भी पढ़ें-एंटीऑक्‍सीडेंट का पावर हाउस है कीवी, एंटीएजिंग से लेकर डायबिटीज तक इसके हैं कई फायदे

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP