पीरियड्स के दिनों में नहीं महसूस होगी कमजोरी, डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं। इन्हें दूर करने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे।    
Updated:- 2026-11-21, 19:50 IST
foods to reduce weakness and dizziness in periods

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय पर होने वाले हार्मोनल बदलाव और ब्लीडिंग के चलते शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। वहीं कई बार दर्द की वजह से भी कुछ खाने का मन नहीं होता है, जिसके कारण कमजोरी और बढ़ जाती है व कई बार चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में शरीर में ताकत बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। साथ ही आपको अपनी डेली डाइट में भी आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर में खून की कमी न हो। पीरियड्स के दौरान कमजोरी, थकान और चक्कर आना जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?

पीरियड्स के दौरान शरीर को काफी न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। इस समय पर थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है। इसे दूर करने के लिए आपको इलेक्ट्रोलाइट्स और आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। 

1. खजूर खाएं

  • पीरियड्स में खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
  • पीरियड्स के दौरान थकान महसूस होने पर इससे तुरंत एनर्जी मिल सकती है। इसमें आयरन भी होता है, जो खून की कमी को दूर करता है।
  • पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को कब्ज की परेशानी होती है। खजूर में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है।
  • पीरियड्स के दौरान मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में मिठाई या रिफाइंड शुगर वाले स्नैक्स की जगह खजूर खा सकती हैं।

khajoor for hair dall

2. नारियल पानी पिएं

  • पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, थकान, ब्लोटिंग और कमजोरी जैसी परेशानियां होना आम है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।
  • पीरियड्स में डिहाइड्रेशन के कारण भी कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रख सकता है।
  • नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी में फ्ल्यूड का बैलेंस बनाकर रखते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम मसल्स के लिए जरूरी होते हैं।
  • कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कब्ज या पेट फूलने की परेशानी होती है। ऐसे में नारियल पानी कब्ज दूर करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से सच में क्रैम्प्स बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें

3. नींबू पानी पिएं

  • अगर आपको इन दिनों में चक्कर आते हैं, अधिक कमजोरी महसूस होती है या कई बार बीपी भी लो हो जाता है, तो नींबू पानी में नमक मिलाकर पिएं। आप काला या सेंधा नमक मिलाएं।
  • नींबू पानी पीरियड्स के दौरान फ्लूइड इंटेक बढ़ाने का आसान तरीका है।
  • नींबू में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और लो बीपी भी नॉर्मल हो सकता है।

healthy and tasty drinks for iftar

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में इन 10 चीजों को खाने से करें परहेज, इनकी जगह खाएं ये हेल्दी फूड्स

4. छाछ पिएं

  • इस दौरान शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए छाछ भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। छाछ में जीरा, काला नमक, पुदीना, हींग और काली मिर्च मिलाकर पिएं।
  • इससे डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है। छाछ पीने से न केवल कमजोरी दूर होती है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करते हैं।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

FAQ
क्या पीरियड्स में केला खाना फायदेमंद है?
हां, केला पोटैशियम, विटामिन B6 और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।
क्या पीरियड्स में कमजोरी होना सामान्य है?
हल्की थकान या कमजोरी महसूस होना कुछ महिलाओं में सामान्य हो सकता है। हालांकि, बहुत ज्यादा कमजोरी, सांस फूलना, चक्कर आना या अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
पीरियड्स के दौरान कमजोरी महसूस होने पर क्या खाना चाहिए?
पीरियड्स के दौरान कमजोरी महसूस होने पर आयरन, प्रोटीन, विटामिन B12 और फोलेट से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके लिए पालक, चुकंदर, दालें, खजूर, अंडे और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।