पीरियड्स में इन 10 चीजों को खाने से करें परहेज, इनकी जगह खाएं ये हेल्दी फूड्स

पीरियड्स में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह सवाल अक्सर महिलाओं को परेशान करता है। इन दिनों कुछ खास चीजों को खाने से जहां क्रैम्प्स कम हो सकते हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती है, वहीं गलत खान-पान आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है।
Updated:- 2026-11-14, 13:35 IST
simple food swaps to reduce period cramps bloating mood swings and fatigue

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कमजोरी और थकान महसूस होती है। इन दिनों में कई बार खाने-पीने का मन भी नहीं करता है, जिसकी वजह से कमजोरी और बढ़ जाती है। पीरियड्स के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते डाइजेशन भी प्रभावित होता है। पीरियड्स के दौरान आप क्या खाती हैं और किन चीजों से परहेज करती हैं, इसका सीधा असर इस बात पर पड़ता है कि आप इस समय पर कैसा महसूस कर रही हैं? इन दिनों में किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए और उनकी जगह आप किन हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं, इस बारे में हार्मोन और गट हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

पीरियड क्रैम्प्स पर डाइट का क्या होता है असर?

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि पीरियड क्रैम्प्स और इन दिनों में होने वाली बाकी तकलीफें शरीर में सूजन (प्रोस्टाग्लैंडिंस), ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, हार्मोनल बदलाव और शरीर में न्यूट्रिशन की कमी (खासकर आयरन और मैग्नीशियम) की वजह से होती हैं इसलिए डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे इंफ्लेमेशन कम हो, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे, शरीर में न्यूट्रिशन की कमी न हो और हार्मोन्स बैलेंस रहें। ऐसे में डाइट में कुछ खास बदलाव करने से जहां आपकी मुश्किल कम हो सकती है, वहीं गलत खान-पान आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में ऐसी चीजें खाने से बचें जो आपकी तकलीफों जैसे क्रैम्प्स, ब्लोटिंग (पेट फूलना), मूड स्विंग्स और थकान को और भी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से सच में क्रैम्प्स बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें

पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं?

  • पीरियड के दौरान बेसन का चीला खाएं। इस समय पर ब्रेड को अवॉइड करें। बेसन का चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
  • इस समय पर कैफीन ज्यादा न लें। चाय और कॉफी एसिडिटी की वजह भी बन सकती हैं। चेस्टबेरी टी पिएं। इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बैलेंस होता है।
  • पीरियड्स में ज्यादा मीठा न खाएं। मिठाईयां या शुगर वाली ड्रिंक्स की जगह गुड़ खाएं। इससे आयरन की कमी दूर होती है और क्रैम्प्स कम होते हैं।

jaggery in winters

  • पेनकिलर्स को अवॉइड करें। इसकी जगह 1 टीस्पून कद्दू के बीज लें। इनमें मैग्नीशियम होता है और इससे दर्द में आराम होता है।
  • मिल्क चॉकलेट की जगह केसर की चाय पिएं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
  • बर्गर और पिज्जा की जगह घर का बना खाना खाएं। इससे ब्लोटिंग कम होती है।
  • सोडा और शुगर वाली ड्रिंक्स की जगह चुकंदर और आंवला का जूस पिएं। इससे फ्लो बेहतर होता है।

amla for healthy life

  • समोसा और नमकीन की जगह चना चाट खाएं। इससे पेट भरा हुआ लगता है और क्रेविंग्स कमहोती हैं।
  • फ्रोजन सब्जियों की जगह हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इनमें मैग्नीशियम और जिंक होता है, जिससे क्रैम्प्स कम होते हैं।
  • खाने के तुरंत बाद न सोएं। इसकी जगह कुछ देर वॉक करें। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।