क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से सच में क्रैम्प्स बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर महिलाओं को कई तरह की सलाह दी जाती है। हालांकि, इनमें से कई बातें पूरी तरह मिथ होती हैं और उनका मेंस्ट्रुअल साइकिल व महिलाओं की सेहत से कोई संबंध नहीं होता है, वहीं कुछ बातें बेशक सही होती है और उन्हें मानना चाहिए। पीरियड्स में डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए, इसमें कोई दोराय नहीं है। अक्सर कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजें खाने से गर्भाशय की मांसपेशियों (Uterus Muscles) में सिकुड़न बढ़ सकती है और इससे क्रैम्प्स ज्यादा होने लगते हैं। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि इसकी वजह से ब्लीडिंग खुलकर नहीं होती है और इसका असर महिलाओं की सेहत पर हो सकता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने से क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं?
पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाओं को ठंडी चीजों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। इनमें ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या फ्रिज में रखी दूसरी चीजें भी शामिल होती हैं।
- कई महिलाएं ऐसा मानती हैं कि इससे फ्लो पर असर होता है, दर्द बढ़ जाता है और साइकिल अनियमित हो सकती है। हालांकि, डॉक्टर सोनू का कहना है कि पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजें खाने से क्रैम्प्स (ऐंठन) बढ़ने का कोई सीधा और ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
- पीरियड क्रैम्प्स का कारण यूट्रस में प्रोस्टाग्लैंडंस नाम के हार्मोन के कारण होने वाले संकुचन हैं। ऐसे में डाइजेस्टिव ट्रैक्ट से गुजरने वाली कोई भी चीज आपके रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स पर असर डालकर दर्द को नहीं बढ़ा सकती है।
पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजें खाने से क्या होता है?
- बहुत अधिक ठंडी चीजें या आइसक्रीम खाने से कुछ महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, जिसके कारण कई बार ब्लोटिंग या पेट में हल्का दर्द हो सकता है।
- कई बार शुगर वाले ठंडे प्रोडक्ट्स जैसे आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक्स में मौजूद अतिरिक्त चीनी इंफ्लेमेशन बढ़ा सकती है और इससे ऐंठन होने लगती है।
पीरियड्स में क्रैम्प्स क्यों होते हैं?
पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, जिससे मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग में मदद मिलती है। इसी के चलते महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द, ऐंठन या कमर दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि, दर्द की तीव्रता कई कारणों पर निर्भर करती है और यह हर महिला के लिए अलग होती है।
क्या पीरियड्स में आइसक्रीम या ठंडा पानी बिल्कुल नहीं लेना चाहिए?
अगर आपको ठंडी चीजों से दिक्कत महसूस हो रही है या आपको कफ व कोल्ड की परेशानी रहती है, तो इन्हें अवॉइड करें लेकिन अगर ठंडी चीजें खाने-पीने से आपको कई दिक्कत महसूस नहीं होती है, तो केवल पीरियड्स आने की वजह से इन्हें पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है।

पीरियड्स में क्या खाएं?
पीरियड्स के दिनों में सही डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। इस समय पर बैलेंस डाइट लें और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें ताकि शरीर में ताकत बनी रहे।
- फल और सब्जियां जरूर खाएं।
- बहुत भारी खाना न खाएं। इससे गैस की दिक्कत हो सकती है।
- पानी में अदरक, अजवाइन और गुड़ को उबालकर पीने से फायदा हो सकता है।
- बहुत ज्यादा कैफीन और प्रोसेस्ड फूड्स न लें।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीना सही है, जानें कितनी मात्रा हो सकती है नुकसानदायक?
यह है एक्सपर्ट की राय

नोट- डॉक्टर सोनू का कहना है कि आमतौर पर ठंडी चीजें खाने से पीरियड्स में कोई नुकसान नहीं होता है। हालांकि, यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है। ऐसे में डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में गर्म पानी पीने से सच में कम होते हैं Cramps? जानें एक्सपर्ट की राय
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होने पर क्या करना चाहिए?
- पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होने पर गर्म पानी की बॉटल से सिकाई करें। अदरक या अजवाइन की चाय पिएं। डॉक्टर की सलाह से आप पेनकिलर भी ले सकती हैं।
- Normal period कितने दिन रहना चाहिए?
- नॉर्मल पीरियड की अवधि 3 से 7 दिन तक होनी चाहिए। अगर पीरियड्स 1-2 दिन के लिए आएं या 7 दिनों से भी ज्यादा ब्लीडिंग रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें।
- पीरियड डिले होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- पीरियड डिले होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस, नींद की कमी, पीसीओएस, थायराइड और कुछ दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स शामिल हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
