Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

गर्मियों में पेट को कूल रखती हैं ये चीजें

गर्मियों के मौसम में पेट को ठंड रखने के लिए आप इन फूड आइटम्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Updated:- 2024-05-02, 17:36 IST
food  item keep stomach cool in summer

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। चिलचिलाती धूप से जहां शरीर जल रहा है वहीं पेट का भी बुरा हाल है। इस मौसम में पेट से संबंधी शिकायत होना आम है। पेट में जलन, खराब पाचन, जैसी समस्याएं होती रहती है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने का तरीका जो है वह है सही खानपान का चुनाव करना। आज हम आपको उन फूड आइट्मस के बारे में बता रहे हैं जिससे समर सीजन में पेट को ठंडा रखने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रिंयका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में पेट को कूल रखती हैं ये चीजें 

lemon mint beverage straws

  • गर्मियों में पुदीना सबसे सस्ता और अच्छा उपाय है। यह ठंडक देने वाली जड़ी बूटी है। इसमें मेंथॉल नाम का एक यौगिक होता जो पेट को ठंडक प्रदान करता है और पाचन तंत्र पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। आप इसकी चटनी बना कर खा सकते हैं। इससे ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं।
  • सब्जी में आप लौकी या घिया का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें फाइबर कंटेंट भी अधिक पाया जाता है। वहीं इसकी तासीर ठंडी होती है,तो इस लिहाज से यह आपके पेट को ठंडक पहुंचा सकता है। 
  • तोरी की सब्जी को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। फाइबर और पानी से भरपूर तोरी पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और पेट में होने वाले जलन को शांत करता है, हालांकि आपको इसकी सब्जी कम तेल और मसाले में बनाने से ही फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स

 

zucchini

  • सौंफ के बीजों को भी आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे पाचन तंत्र पर शांत प्रभाव पड़ता है। आप इसे चिबाकर भी खा सकते या फिर इसका शरबत भी बनाकर पी सकते हैं।
  • गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आप खीरा खा सकते हैं। खीरे में पानी की अधिकता होती है और जिससे पेट में होने वाले जलन से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही इससे शरीर में हाइड्रेशन भी बना रहता है।आप इसकी स्मूदी पी सकते हैं या सलाद के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी काफी कम पाई जाती है जो की ओवरऑल हेल्थ के लिए इसे फायदेमंद बनाता है।

यह भी पढ़ें- -40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें यह हर्ब, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।