गर्मियों में पाचन ठीक रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

गर्मियों का सितम तो हम सब देख ही रहे हैं। अप्रैल महीने में ही तापमान अपने शबाब पर है। बढ़ा हुआ तापमान शरीर पर कई तरह से प्रभाव डालते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की शिकायत हो ही जाती है, साथ ही पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। कुछ उल्टा सीधा खाने पर तुरंत ही पेट का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में पाचन को दुरुस्त करने के लिए सही आहार का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में हमें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
गर्मियों में पाचन तंत्र दुरुस्त करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?
क्या खाएं?

- गर्मी में हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, पानी से पाचन तंत्र सक्रिय होता है। पेट को ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।
- गर्मियों में एक से बढ़कर एक हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां बाजार में मिलते हैं। आप तरबूज, खरबूजा, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगैरह का सेवन करें। इमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को ठीक रखता है।

दही और छाछ का सेवन करें। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं और यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़े-लिवर को डिटॉक्स करने के लिए महंगी डाइट नहीं इस देसी टॉनिक की लीजिए मदद, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर
क्या नही ंखाएं?

- गर्मी में तला भुना और अधिक मसालेदार खाना खाने से पाचन खराब हो जाता है। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
- शराब और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता, जो कि कब्ज का कारण बन सकता है।
- बहुत ज्यादा चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए,इससे भी पाचन को नुकसान होता है।
- अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइस्क्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे भी पचान प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
- बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट के सेवन से बचना चाहिए। इससे भी डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।