पीरियड्स में कभी लड़ने..तो कभी रोने जैसा करता है मन, जानें इन दिनों में मूड स्विंग्स को मैनेज करने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

पीरियड्स के दिनों में और इससे कुछ दिन पहले महिलाओं को अक्सर मूड स्विंग्स होते हैं। कभी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है, कभी हम ओवर इमोशनल फील करते हैं, कभी किसी भी बात पर चिड़चिड़ापन होता है। अक्सर इस बात को लेकर लड़कियों का मजाक भी बनाया जाता है। लेकिन, असल में यह हमारे हाथ में नहीं है। इन दिनों में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं के शरीर और मूड पर भी होता है। इस समय पर शरीर में कई हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होता है और जिन महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन कंडीशन्स जैसे पीसीओएस की शिकायत है, उन्हें यह दिक्कत ज्यादा हो सकती है। इस समय पर मूड स्विंग्स को मैनेज करने के लिए सीक्रेट्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
पीरियड के दिनों में होने वाले मूड स्विंग्स को इन आयुर्वेदिक हैक्स से करें मैनेज

- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन कम हो जाता है और हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन पर भी इसका असर होता है। इसकी वजह से चिड़चिड़ापन, बिना बात के रोना आना, क्रेविंग्स अधिक होना और थकान-कमजोरी महसूस होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- इस समय पर अपने हार्मोन्स और इमोशन्स दोनों को बैलेंस रखने के लिए, आयुर्वेदिक फूड्स की मदद लें।
- भीगी हुई 5-6 किशमिश खाएं। इससे क्रेविंग्स कंट्रोल होती है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
- रक्तशाली चावल को दूध और घी के साथ खाएं। इस चावल से इम्यूनिटी मजबूत होती है और एनीमिया की दिक्कत दूर होती है। इससे इरिटेशन नहीं होती है और शरीर रिलैक्स होता है।
- इलायची वाली चाय पिएं। यह चाय नर्व्स को आराम देती है और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है। यह ब्लोटिंग को दूर करने में भी कारगर है।
- इस समय पर अधिक खट्टे, नमक वाले और मसालेदार खाने को अवॉइड करें। इससे ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं। इसलिए, इस तरह के खाने को अवॉइड करें।
यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी
View this post on Instagram
- अनार जरूर खाएं। अनार, एनर्जी का पॉवरहाउस होते हैं। यह शरीर को ताकत देते हैं और खून की कमी दूर होती है।
- 10-15 मिनट योगासन करें। इससे स्ट्रेस कम होता है और मूड अच्छा रहता है।
- हाइड्रेशन पर ध्यान दें। पानी अधिक से अधिक पिएं। रोजाना थोड़ी देर वॉक जरूर करें। इससे सेरोटोनिन लेवल बूस्ट होता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कम करने में ये आयुर्वेदिक टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।