किस भोजन से रात में दूरी बनाने के लिए कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

यह सच है कि कुछ ऐसे पकवान है जिन्हें किसी भी समय भोजन में शामिल करने और सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। जैसे-आप बुखार से तड़प रहे हो और आप भोजन में दही का सेवन कर रहे हैं, तो यक़ीनन आप बड़ी गलती कर रहे हैं। खैर, आयुर्वेद भी कुछ भोजन के बारे में यह सलाह देता है कि सुबह में ये नहीं खाना चाहिए या फिर दोपहर में वो नहीं खाना चाहिए। इसी तरह रात के भोजन को लेकर भी आयुर्वेद का कहना है कि कुछ भोजन को शामिल करने से बचना चाहिए। ऐसे में आज इस लेख में आयुर्वेद की जानकार और डॉक्टर वारालक्ष्मी yanamandra इस सवाल का जवाब देने जा रही हैं कि किन चीजों को रात के भोजन में शामिल करने से बचाना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
भोजन करने और सोने के बीच में समय का अंतराल

वैसे देखा जाता है कि कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद सीधा बेड पर चले जाते हैं लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार ये गलत हो सकता है। वारालक्ष्मी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखती है कि 'आयुर्वेद के अनुसार रात के समय में लाइट भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे भोजन करने की सलाह देती हैं, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए। वहीं भोजन करने और सोने के बीच में लगभग तीन घंटे का समय होने का भी जिक्र करती हैं'।
इसे भी पढ़ें:इन छोटे-छोटे किचन हैक्स से बढ़ सकती है परिवार की इम्यूनिटी
दही का सेवन करें या न करें?

वैसे तो भारतीय घरों में दही बड़े पैमाने पर रात के समय भोजन में शामिल किया जाता है। इसे कोई पराठे के साथ खाना पसंद करता है, तो कोई दाल-चावल के साथ खाना पसंद करता है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार और डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार देखें तो रात के समय में भोजन में दही को शामिल करने से बचाना चाहिए।(शामिल करें इन आयुर्वेदिक व्यंजनों को)
फ्राइड/ऑयली फूड्स

भारतीय समाज में किसी भी मसय फ्राइड या ऑयली फ़ूड को भोजन में शामिल करने की एक परंपरा है। खासकर, रात के समय खाने वक्त तेल में तला हुआ व्यंजन ज़रूर शामिल रहता है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार रात के समय इन फूड्स को शामिल करने के बचाना चाहिए। वैसे भी अधिक तला हुआ भोजन किसी भी व्यक्ति के लिए अधिक उचित नहीं माना जाता है। इससे मोटापा बढ़ने का भी डर रहता है।
हैवी मीट का सेवन

नॉनवेज वाले रात को मीट का सेवन न करें ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। रोस्टेड चिकन, मलाई चिकन, अफगानी चिकन, आदि कई तरह से तैयार रेसिपीज को लोग रात के भोजन में शामिल करते हैं। लेकिन, डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार हैवी मीट का सेवन रात के समय में करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:भोजन करने के नियम में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें
इन फूड्स को भी रात के समय शामिल करने से बचें
दही, फ्राइड/ऑयली फूड्स और हैवी मीट के अलावा भी रात के समय में कई अन्य फूड्स को भी शामिल न करने की सलाह डॉक्टर देती हैं। उनके अनुसार, कोल्ड फूड्स और प्रोसेस्ड फूड को भी शामिल करने से बचाना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।