Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

क्या आप भी हार्मोनल असंतुलन की वजह से रहती हैं परेशान? इस डोसा को खाने से मिलेगा आराम

हार्मोनल असंतुलन से जूझ रही हैं? फ्लैक्ससीड और मिक्सड दालों से बना यह हेल्दी डोसा एस्ट्रोजन को बैलेंस करता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है 
Updated:- 2025-04-04, 15:41 IST
image

आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान का असर हर किसी पर पड़ रहा है। खासकर महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। अनियमित खानपान और तनाव के कारण हर दूसरी महिला को हार्मोनल असंतुलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। हार्मोनल असंतुलन के कारण अनियमित पीरियड्स, पीसीओएस, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स, लो फर्टिलिटी और  थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करके हार्मोन को बैलेंस किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल फैल्कसीड मिक्स्ड लेग्यूम्स डोसा खाने की सलाह देती हैं। आइए जानते हैं यह हार्मोन असंतुलन को मैनेज करने में कितना फायदेमंद है।

हार्मोल असंतुलन को मैनेज कर सकता है यह डोसा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • फ्लैक्ससीड में मौजूद लिग्नान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे पीरियड्स रेगुलर रहते हैं।
  • यह डोसा पीसीओएस के लक्षण कम कर सकता है। इस डोसा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
  • इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है,इससे भी हार्मोनल असंतुलन को   जिससे त्वचा और बालों की हेल्थ भी सुधारती है।
  • यह डोसा हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को सुधारने में सहायक है।
  • मिक्स्ड दालों से बना यह डोसा आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

कैसे बनाएं फ्लैक्ससीड मिक्स्ड लेग्यूम्स डोसा?

  • 1 कप मिक्स्ड दालें (मूंग, उड़द, मसूर)
  • 2 टेबलस्पून फ्लैक्ससीड
  • आधा इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के मुताबिक

यह भी पढ़ें-गिल्ट फ्री खाना चाहते हैं ब्राउनी? घर पर बनाएं यह हेल्दी रेसिपी

विधि

dosa for hormones imbalance

  • मिक्स्ड दालों और फ्लैक्ससीड को एक साथ 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • इसमें अदरक, हरी मिर्च और नमक के साथ पीसकर स्मूथ बैटर बना लें।
  • एक नॉन स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं।
  • तैयार बैटर को तवे पर डालकर हल्के हाथ से फैला दें और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
  • इसे नारियल चटनी और पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें-नवरात्रि व्रत में खाएं यह हेल्दी हलवा, एनर्जी बढ़ेगी और डाइजेशन में भी होगा सुधार

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।