गिल्ट फ्री खाना चाहते हैं ब्राउनी? घर पर बनाएं यह हेल्दी रेसिपी

मीठा खाना किसे पसंद नहीं? आप, हम और सभी लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन कैलोरी इंटेक की वजह से अक्सर हम मीठे चीजों से दूरी बना लेते हैं। कई बार क्रेविंग होती भी है, तो खाने के बाद बहुत ज्यादा गिल्टी महसूस करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चिंता मत कीजिए। हम आपके लिए एक बेहद खास रेसिपी लाए हैं, जिससे आपकी क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और सेहत को नुकसान भी नहीं होगा। इस बारे में हमारे साथ जानकारी शेयर कर रही हैं, डाइट एक्सपर्ट शीनम कालरा मल्होत्रा
सामग्री

- काजू -आधा कप
- बादाम -आधा कप
- अखरोट -आधा कप
- रोस्टेड चना -आधा कप
- पिस्ता-आधा कप
- डेट्स-4 से 5 बीज निकाले हुए
- कोको पाउडर -2 चम्मच
- डार्क चॉकलेट-पिघली हुई
विधि
- काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट,चना, कोको पाउडर और खजूर को एक ब्लेंडर में डाल कर पीस लें।
- इसे एक बर्तन में निकाल लें।
- आप इसे हाथों से भी गोल शेप दे सकते हैं।
- इसके अलावा ब्राउनी को शेप देने के लिए आप सिलिकॉन मोल्ड में डालकर आधे घंटे फ्रिज में रख दें।
- इस दौरान डार्क चॉकलेट को पिघला लें।
- सेट हुए ब्राउनी के टुकड़ों को स्टिक की मदद से पिघली हुई डार्क चाकलेट में डुबाकर निकाल लें।
- कोटेड ब्राउनी को कुछ देर के लिए फिर से फ्रिज में रख दें।
- तैयार है हेल्दी ब्राउनी, आप इसे ठंडा-ठंडा परोसें और आनंद लें।
यह भी पढ़ें-खून की कमी के कारण अक्सर आते हैं चक्कर और महसूस होती है कमजोरी? हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं यह लड्डू
ब्राउनी के फायदे
View this post on Instagram
- यह ब्राउनी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
- इसमें चीनी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है,बल्कि डेट्स की नेचुरल मिठास आपके क्रेविंग को शांत करती है।
- यह ब्राउनी उच्च मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती है, इससे आपको लंबे वक्त तक ऊर्जा मिलती है।
- एंटी-ऑक्सीडेट्स से भरपूर कोको पाउडर और डार्क चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-सोने से पहले पी लें यह खास ड्रिंक, वजन होगा कम और पाचन भी रहेगा दुरुस्त
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।