Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

35 साल के अधिक उम्र की महिलाओं को डाइट में शामिल करनी चाहिए यह रोटी

अगर आपकी उम्र 35 साल से अधिक है, तो अलसी और मेथी के बीजों से बनी रोटी आपको फायदा पहुंचा सकती है। इसके फायदे, खाने की सही मात्रा और समय एक्सपर्ट से जानें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-19, 18:50 IST
 plus women health tips

उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होता है।  इन बदलावों से निपटने के लिए सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी होता है। 35 साल की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण, मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना और फर्टिलिटी पर असर होने लगता है। इस उम्र के बाद महिलाओं में कई न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो जाती है। जिससे जोड़ों में दर्द, कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। यहां हम आपको एक खास रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को 35 साल की उम्र के बाद डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए फ्लैक्स सीड्स रोटी के फायदे 

flax seeds roti for women

  • यह रोटी 35 साल की उम्र से अधिक की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • इससे हार्मोनल इंबैलेंस में सुधार होता है, वजन कम होता है और सिरदर्द भी दूर होता है।
  • फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • अलसी के बीजों में लिग्नांस होते हैं, जिसमें एस्ट्रोजेनिक गुण पाए जाते हैं।
  • मेथी के बीज इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • फ्लैक्स सीड्स शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करते हैं।
  • इसमें मौजूद विटामिन ई बालों के लिए भी अच्छा होता है।
  • ये बीज डाइजेशन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

कैसे तैयार करें फ्लैक्स सीड्स रोटी? 

flax seeds for hormones

सामग्री

  • फ्लैक्स सीड्स- 30 ग्राम
  • पानी- 100 मि.लीय
  • मेथी के बीज- 1 टीस्पून

विधि

  • एक पतीले में पानी, मेथी के बीज का पाउडर और फ्लैक्स सीड्स का पाउडर मिलाएं।
  • इसे चलाएं और फिर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब इससे रोटी बनाएं।
  • इसे तवे पर दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

 यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां, डाइट में करें ये 6 बदलाव

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।