सुबह पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, वायु प्रदूषण से बचेंगे और फेफड़े रहेंगे हेल्दी

राजधानी दिल्ली और आस-पास इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। AQI गंभीर होने से लोग सर्दी-जुकाम, अस्थमा के लक्षणों का बढ़ना और सांसों से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं।
जहरीली हवा का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद आंखों में जलन और गले में खराश महसूस हो रही है, तो अपनी डाइट में मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक्स को शामिल करें। ये वायु प्रदूषण के असर को कम करते हैं।
दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक्स से करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी डाइटिशियन सिमरन सैनी ने शेयर की हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''आस-पास इतना प्रदूषण और धुंध है कि पार्क में थोड़ी-सी सैर के बाद ही दम घुटने लगता है। लेकिन, डाइट नियमित रूप से आपके शरीर को डिटॉक्स करती है।''
लहसुन और सौंफ का डिटॉक्स ड्रिंक
दिन की शुरुआत अजवाइन, सौंफ के पानी और लहसुन की 1 कली से करें। चूंकि, लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसलिए यह सुपर डिटॉक्स फूड है, जो लिवर एंजाइमों, शरीर के ग्लूटाथियोन के निर्माण और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें: किडनी की गंदगी को बाहर निकालने के लिए पीएं यह डिटॉक्स ड्रिंक
जब आप लहसुन खाते हैं, तब यह लिवर को डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम रिलीज करने के लिए उत्तेजित करता है, जो आपकी सांसों और डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ करता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि दिन में किसी भी समय लहसुन की कली को क्रश करके एक गिलास पानी के साथ निगल लें या सब्जी में कटा हुआ लहसुन मिलाएं।
अजवाइन और सौंफ का डिटॉक्स ड्रिंक
अजवाइन और सौंफ के पानी का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। यह बलगम को बाहर निकालकर बंद नाक को साफ करता है। डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच अजवाइन को पानी में डालकर कुछ देर उबालें। फिर इसका सेवन करें। इसे रोजाना पीने से सर्दी-जुकाम और बुखार के इलाज में मदद मिलती है। यह सर्दियों के दौरान ठंडी हवाओं से बचाने के लिए शरीर को गर्म रखता है।
सेब के जूस से बना डिटॉक्स ड्रिंक
सेब का जूस और सेब की स्मूदी न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर कोलन को साफ और सिस्टम को डिटॉक्स करता है।
सेब फेफड़ों की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसलिए, ये सांसों से जुड़ी समस्याओं खासतौर पर अस्थमा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
नीम की पत्त्तियों से बना डिटॉक्स ड्रिंक
नीम की पत्त्तियों का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। नीम की पत्ती के पानी में क्लींजिंग गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को निकालते हैं और लिवर के कामों में सुधार करते हैं।
इसके अलावा, बढ़ते प्रदूषण के दौरान पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। जीवन के लिए अमृत होने के कारण पानी शरीर से सारे टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
सुबह आंवला या एलोवेरा का पानी पीने से भी शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। विटामिन-सी जैसे जरूरी विटामिन से भरपूर होने के कारण यह त्योहारी सीजन में प्रदूषण से लड़ता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
तो आइए अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करें और प्रदूषण से लड़ें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।