मां बनने का सपना नहीं हो पा रहा है पूरा? फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए लें यह पाउडर

महिलाओं को कई कारणों से कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है। अगर आप किन्हीं कारणों के चलते, 30-35 की उम्र के बाद कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो यह भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आने की एक वजह हो सकता है। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, खान-पान का सही न होना, स्ट्रेस और भी कई कारणों के चलते, महिलाओं को फर्टिलिटी प्रभावित होती है। अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको अपने फर्टाइल डेज के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से भी फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है। एक्सपर्ट के बताए इस पाउडर से फर्टिलिटी बूस्ट होगी और कंसीव करने में आसानी होगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कंसीव करने के चांसेज को बढ़ा सकता है यह पाउडर
- कद्दू के बीजों में जिंक होता है। यह ओव्युलेशन में मदद करता है। कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह सेक्शुअल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- कद्दू के बीज, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करके, कंसीव करना आसान बनाते हैं।
- सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है। यह एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को हैलेंस करने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीजों में मौजूद विटामिन-ई एग क्वालिटी को सुधारते हैं।
- इससे हार्मोन्स भी बैलेंस होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
- जीरा, आयरन से भरपूर होता है। यह ब्लड फ्लो को सुधारने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है।
- बादाम में विटामिन-ई, प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से एग क्वालिटी में सुधार होता है।
- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये इंफ्लेमेशन को कम करके, हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं।
यह भी पढ़ें- मां बनने की कोशिशें बार-बार हो रही हैं फेल? डॉक्टर से जानें कंसीव करने का सही समय
फर्टिलिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है यह पाउडर
सामग्री
- कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
- जीरा- 1 टेबलस्पून
- कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
- बादाम- मुट्ठी भर
- अखरोट- 2 टेबलस्पून
विधि
- सभी चीजों को पीस लें।
- अब रोजाना इस 1 टीस्पून पाउडर को 1 गिलास पानी के साथ लें।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक
महिलाओं को कंसीव करने में कई कारणों से मुश्किल आ सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।