फायदा नहीं नुकसान पहुंचाती है मेथी दाने की चाय, इन समस्याओं में बिल्कुल न पिएं

मेथी के बीज व्यापक रूप से अपने औषधीय गुणों और सब्जियों में उपयोग के लिए जाने जाते हैं। मेथी का उपयोग डायबिटीज को मैनेज करने के लिए सप्लीमेंट या चाय के रूप में भी किया जाता है। यह ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान मिल्क प्रोडक्शन को प्रोत्साहित करता है, मोटापे को मैनेज करता है और पीरियड्स में होने वाली ऐंठन से भी राहत देता है।
मेथी के बीज के फायदों को पाने के लिए कई लोग इसका सेवन चाय बनाकर करते हैं। लेकिन शायद वह इस बात से अनजान है कि यह सेहत को फायदा नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम चाय में मेथी के बीजों का सेवन जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मेथी दाने की चाय के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी हमें न्यूट्रिशनिस्ट मेघा मुखीजा जी दे रही हैं। मेघा मुखीजा 2016 से Health Mania में चीफ डाइटीशियन और फाउंडर हैं।
एक्सपर्ट की राय

स्वास्थ्य स्थितियों के लिए मेथी के बीजों के प्रभावों के बारे में हमारे पास बहुत कम हाई गुणवत्ता वाले साक्ष्य हैं, लेकिन हमारे पास इसके संभावित हानिकारक प्रभावों के बारे में पर्याप्त मात्रा में जानकारी है।
सबसे अच्छा लाभ और उचित अवशोषण प्राप्त करने के लिए मसालों/जड़ी बूटियों के रूप में उपयोग करना हमेशा बेहतर होता है। इस तरह हम ऑटोमेटिक रूप से अधिक सेवन से भी बचते हैं क्योंकि अगर इसे अधिक मात्रा में डाला जाता है तो यह डिश के स्वाद को बर्बाद कर देगा।
इसे जरूर पढ़ें:सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है मेथीदाना, इन 3 समस्याओं में करें परहेज
मेथी के बीज की अधिक मात्रा डालना और स्वास्थ्य के लिए इसे पानी में उबालना, डिटॉक्स के नाम पर खुद को बेवकूफ बनाने का एक तरीका है। भोजन में मसाले के रूप में मध्यम मात्रा में मेथी के बीज का सेवन बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में इसकी सुरक्षा संदिग्ध है। आइए इसके नुकसान के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें-
बच्चों के लिए नुकसान
यह ब्लड शुगर में गिरावट के कारण भूख को कम कर सकता है और कांशसनेस के नुकसान का कारण भी बन सकता है। साथ ही बच्चों में मेथी की चाय पीने के बाद शरीर और यूरिन से असामान्य गंध आने की सूचना मिली है। यह हानिकारक प्रतीत नहीं होता है, लेकिन इसे 'मेपल सिरप यूरिन रोग' नामक स्थिति से भ्रमित किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में मेथी की चाय के नुकसान

इसका उपयोग बच्चों या प्रेग्नेंट महिलाओं को सप्लीमेंट या चाय के रूप में नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में सप्लीमेंट या चाय बच्चे में विकृतियों के साथ-साथ शुरुआती संकुचन का कारण बन सकती है।
डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान
मेथी के बीज के संभावित दुष्प्रभावों में दस्त, मतली और अन्य डाइजेस्टिव सिस्टम लक्षण और शायद ही कभी, चक्कर आना और सिरदर्द शामिल हैं।
सर्जरी के दौरान हो सकता है नुकसान
मेथी के बीज ब्लड क्लॉट को धीमा कर सकते हैं। इससे सर्जरी के दौरान और बाद में एक्स्ट्रा ब्लीडिंग हो सकती है। निर्धारित सर्जरी से कम से कम 2 हफ्ते पहले मेथी की चाय या सप्लीमेंट लेना बंद कर दें।
ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा गिरावट

मेथी की चाय का बहुत अधिक सेवन ब्लड शुगर में हानिकारक गिरावटका कारण बन सकता है। इससे आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: मेथी के दानों के रेगुलर सेवन से मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे, जानें यहां
एलर्जी की समस्या
मेथी के बीज कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं। अकेले मेथी या अन्य जड़ी-बूटियों के साथ कॉम्बिनेशन में लेने वाले लोगों में लिवर विषाक्तता के मामलों की सूचना मिली है। जिन लोगों को सोयाबीन, मूंगफली, हरी मटर और अन्य फलियां सहित फैबेसी परिवार में अन्य पौधों से एलर्जी है, उन्हें भी मेथी से एलर्जी हो सकती है।
सप्लीमेंट या चाय के रूप में मेथी का सेवन करने से पहले हमेशा अपने डाइट एक्सपर्ट या डॉक्टर से सुरक्षित मात्रा के बारे में बात करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।