High Blood Pressure Control: हाई ब्लड प्रेशर रह सकता है नॉर्मल, आज ही डाइट में शामिल करें ये 3 फल!
-1792669692905.webp)
आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम हो गई है, जिसके बारे में हर व्यक्ति से सुनते हैं। गलत खाने पीने, ज्यादा स्ट्रेस और एक्सरसाइज की कमी इसकी वजह भी बन जाते हैं। जब खून का दबाव धमनियों में सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। लंबे समय तक बीपी बढ़ा रहने से दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जो कि हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है। हाई बीपी से हार्ट अटैक और हार्ट फेल जैसी परेशानयां भी हो सकती हैं। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए कई फ्रूट्स जैसे केला, अनार का सेवन करना भी हेल्दी माना जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर में खाएं ये फ्रूट्स
सही खानपान और अच्छे रूटीन को अपनाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अनार, चुकंदर और केला ऐसे तीन फ्रूट्स हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट की जानी मानी चीफ डाइटिशियन प्रिया पालीवाल से जानते हैं कि ये तीनों फ्रूट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में किस तरह मदद कर सकते हैं?
Photo Credit: Magnific
केला खाने से मिल सकता है फायदा
केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में नमक यानी सोडियम का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ऐसे में पोटैशियम से भरपूर चीजें खाने से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। केला खाने से शरीर को पोटैशियम के साथ दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। आप इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किडनी से जुड़ी बीमारी है, तो केला खाने की मात्रा के बारे में डॉक्टर से सलाह लें।
चुकंदर खाने से भी हो सकता है फायदा
चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्राकृतिक नाइट्रेट्स पाए जाते हैं। शरीर इन नाइट्रेट्स का इस्तेमाल नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में करता है। यह खून की नसों को आराम देने और उनमें खून के बहाव को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। आप चुकंदर को सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। चाहें तो इसका जूस भी पी सकते हैं। हालांकि, सिर्फ चुकंदर खाने से हाई बीपी ठीक नहीं होता। इसके लिए सही खानपान और डॉक्टर की सलाह भी जरूरी है।
Photo Credit: Magnific
अनार खाने से दिल रहेगा हेल्दी
अनार में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर की सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अनार खाने से दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है। कुछ रिसर्च में अनार का जूस पीने और ब्लड प्रेशर में कमी के बीच संबंध देखा गया है। इसलिए, अनार को हाई बीपी का इलाज नहीं मानना चाहिए। आप रोजाना अनार के दाने खा सकते हैं। इन्हें सलाद में भी शामिल किया जा सकता है। जूस पीते समय ध्यान रखें कि उसमें अलग से चीनी न मिलाई गई हो।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ फल खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होता। इसके लिए खानपान और रोजमर्रा की आदतों में भी बदलाव करना जरूरी है।
- नमक कम खाएं: खाने में ज्यादा नमक लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित रखें।
- रोज एक्सरसाइज करें: रोजाना टहलने और हल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
- हेल्दी खाना खाएं: डाइट में फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल करें।
- वजन कंट्रोल रखें: ज्यादा वजन होने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए वजन को स्वस्थ सीमा में बनाए रखने की कोशिश करें।
- बीपी की जांच कराएं: समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें। अगर बीपी लगातार बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- High BP: हाई बीपी से हैं परेशान? लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो दिल और किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए कम नमक खाना, एक्सरसाइज करना, वजन को संतुलित रखना और समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहना बहुत ही जरूरी है। सही जीवनशैली और खानपान अपनाकर हम ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या केला खाने से ब्लड प्रेशर तुरंत नॉर्मल हो जाता है?
- नहीं, केला खाने से बीपी तुरंत अचानक कम नहीं होता। लेकिन इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम के असर को कम करता है, जिससे नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर संतुलित रहने में मदद मिलती है।
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
- हाई बीपी के मरीजों को एक दिन में 5 ग्राम (लगभग एक छोटा चम्मच) से कम नमक का सेवन करना चाहिए। पैक्ड और जंक फूड से बचना भी बहुत जरूरी है।
- क्या सिर्फ फल और डाइट बदलकर हाई बीपी की दवा बंद की जा सकती है?
- बिल्कुल नहीं। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, लेकिन अपनी मर्जी से दवा बंद न करें। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।