Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

High BP: हाई बीपी से हैं परेशान? लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर

How to control BP: हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की दिक्कत है, तो दवाई के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी जरूरी है ताकि इसे कंट्रोल किया जा सके।
Updated:- 2026-05-24, 12:36 IST
image

आजकल बीपी और शुगर जैसी दिक्कतें युवा लोगों को भी परेशान करने लगी हैं। तनाव से भरी जीवनशैली में हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी काफी आम हो गया है। इसके पीछे तनाव, ज्यादा नमक लेना, तला-भुना खाना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी या मोटापा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाई बीपी आजकल काफी आम हो गया है। इसके शुरुआती लक्षण भी आमतौर पर नजर नहीं आते हैं। बीपी का लंबे समय तक हाई या लो रहना शरीर के कई अंगों पर असर डाल सकता है। ऐसे में बीपी का नॉर्मल रेंज में रहना बहुत जरूरी है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको दवाई के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। इससे बीपी कंट्रोल हो सकता है। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. V. Rajasekhar is a Senior Consultant Interventional Cardiology & Electrophysiology, Certified TAVR Operator & Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

how to check bp

  • एक्सपर्ट का कहना है कि बीपी को मैनेज करने के लिए जितना जरूरी दवाइयों का सेवन है, उतना ही जरूरी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव भी हैं। डॉक्टर की सलाह के आधार पर आप नियमित तौर पर दवाई लें, लेकिन साथ ही और भी कुछ बातों का ध्यान रखें।
  • सबसे पहले आपको बैलेंस डाइट लेनी है। दिन में 5-6 ग्राम से ज्यादा नमक न लें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट्स और डैश डाइट का पैटर्न फॉलो करें। प्रोसेस्ड फूड्स या ज्यादा तले-भुने खाने से दूर रहें।
  • बीपी को कंट्रोल करने में डाइट के साथ एक्सरसाइज की भी अहम भूमिका है। साइक्लिंग, ब्रिस्क वॉकिंग जैसी कार्डियोवैस्कुलर एक्टिविटीज जरूर करें। हफ्ते में 2 बार एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
  • अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो इसे कम करने पर भी ध्यान दें। मोटापा कम करने से भी बीपी को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- World Hypertension Day: सिर्फ नमक नहीं ये हैं ब्लड प्रेशर के छुपे हुए दुश्मन, जानिए किन कारणों से बढ़ सकता है बीपी?

hypertension mostly develops without symptoms lifestyle changes that can keep your blood pressure in check

  • अगर आप तंबाकू या एल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इस बंद कर दें। इससे भी बीपी और हार्ट हेल्थ समेत शरीर के कई अंगों पर असर होता है।
  • बीपी के बढ़ने के पीछे तनाव एक अहम कारण होता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसे हल्के में न लें। तनाव आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर डाल सकता है। तनाव को कम करने के लिए माइंडफुलनेस, डीप-ब्रीदिंग एक्सरसाइज और पूरी नींद लें। बीपी को रेगुलरली मॉनिटर करना भी जरूरी है। जिन लोगों को हाई या लो बीपी की दिक्कत है, उन्हें हफ्ते में कम से कम एक बार बीपी जरूर चेक करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें

 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका बीपी हाई रहता है, तो डॉक्टर की सलाह के आधार पर दवाई जरूर लें। साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव भी करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।