इन 3 फूड्स से पा सकती हैं हेयर फॉल से छुटकारा, डाइट में करें शामिल

बाल हमारी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं। बाल जितने मजबूत, घने, लंबे और चमकदार होंगे उतने ही व्यक्तित्व में निखार लाएंगे। सुंदर, घने, मजबूत बाल सुंदरता की निशानी हैं। लेकिन प्रदूषण, खाने की गलत आदतों और तनाव के चलते बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है। जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। हालांकि बालों को गिरना हमें एक ब्यूटी प्रॉब्लम की तरह लगता है। और इसके लिए हम महंगे से महंगा शैंपू इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके बालों का झड़ना बंद नहीं होता हैं और ना ही चमकदार, घने और मजबूत दिखाई देते हैं। उल्टा लगातार शैंपू, कंडीशनर और दूसरे केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने बालों को काफी नुकसान होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बालों पर हमारी डाइट को बहुत असर पड़ता है।
जी हां हेल्दी, लंबे औरमजबूत बालों को बनाए रखने के लिएअपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में सिर्फ 3 फूड्स को शामिल कर बालों के झड़ने की समस्या से आसानी से निपट सकती हैं। साथ ही इसे खाने से आपके बाल घने और लंबे भी हो जाते हैं। आइए सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें कौन से है ये 3 जादुई फूड्स।
आंवला
आंवला एक औषधि है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, विटामिन बी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले को बालों के लिए वरदान माना जाता है। आंवले के बारे में हमें आपको बताने की जरूरत नहीं क्योंकि विटामिन सी से भरपूर हरे रंग का ये फल भारतीय किचन में आमतौर पर पाया जाता है। इसे खाने और लगाने दोनों से ही आपके बालों का झड़ना बंद हो जाता है। जी हां आंवला में विटामिन- सी और एंटीऑक्सिडेंट होते है, ये दोनों फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ते हैं और बालों के फॉलिकल्स को सुरक्षित रखते हैं, जिससे बाल गिरने से बचते हैं। आप चाहे तो इसका जूस पी सकती हैं या आप इसका जूस और पाउडर बनाकर इसे स्किन और स्कैल्प पर लगा सकती हैं।
मेथी दाना
मेथी दाना एक आयुर्वेदिक खजाना है, जिसका इस्तेमाल कई देसी घरेलू उपचारों में उपयोग किया जाता है। पेट और जोड़ों के लिए तो इसे अमृत माना जाता है। लेकिन क्या जानती हैं कि ये बालों को मजबूत बनाने और इनके विकास को बढ़ावा देने के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड में समृद्ध होते हैं, ये दोनों तत्व बालों को झड़ने से रोकते हैं और बालों में मजबूती लाते हैं। ये कई आवश्यक विटामिन और मिनरल से भी समृद्ध होते हैं जो आपके बालों को एक प्राकृतिक चमक देते हैं। मेथी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल न केवल खाने में किया जाता है, पर मेथी को बालों में लगाने से भी आपको बहुत फायदा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में है रुसी तो लगाएं ये तेल, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे बाल झड़ना बंद
नारियल का तेल
नारियल का तेल एक अनोखा तेल है। इस जादुई तेल में आपके बालों से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने की क्षमता है। सिर्फ बाल ही नहीं, त्वचा के लिए भी नारियल तेल पोषक और लाभदायक तेल है। नारियल तेल से आपके बाल प्राकृतिक रूप से नर्म, काले, घने, और मजबूत बनते हैं। जी हां भारत में नारियल तेल में खाना बनाने का एक लंबा इतिहास रहा है। यह सिर पर लगाने के साथ-साथ बालों को झड़ने से रोकने और बालों को शाइनी और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नारियल के तेल लगाने के साथ-साथ खाने से बालों के झड़ने से रोकने में फायदेमंद होता है, क्योंकि यह लॉरिक एसिड में भरपूर होता है, जो हमारे बालों में प्रोटीन को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, जिससे बालों की जड़ों को नुकसान और टूटने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, जो फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ते हैं।
इन फूड्स के अलावा अपनी डाइट में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले फूड्स को भी शामिल करें। साथ ही बालों के देखभाल के लिए अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शमिल करें।
All Image courtesy: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।