Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

अनियमित पीरियड्स के लिए घर पर बनाएं ये ड्रिंक्स, डॉक्टर से जानें इसके फायदे

अगर आपको पीरियड्स की समस्या हो रही है और लगातार अनियमित पीरियड्स आते हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा बताए ये टिप्स काम आएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-12-20, 15:46 IST
how to make drink for irregular perios

पीरियड्स की समस्या कई महिलाओं को होती है और चाहे उम्र कम हो या फिर ज्यादा ये समस्या आपको परेशान कर सकती है। अनियमित पीरियड्स सिर्फ लेट ही आएं ये जरूरी नहीं है। कई बार ये बहुत जल्दी भी आ जाते हैं और इनके साथ दर्द, ब्लोटिंग, गैस, ऐंठन जैसी परेशानियां आती हैं। ब्लीडिंग भी किसी महीने काफी ज्यादा होती है और किसी महीने काफी कम। कई सारी महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं और नियमित इसका इलाज भी करवाती हैं।

यकीनन ये समस्या पीड़ादायक हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही डाइट में बदलाव भी करने चाहिए, लेकिन कुछ कॉमन चीज़ें ऐसी हो सकती हैं जो लगभग सभी की मदद करें। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी ही दो ड्रिंक्स शेयर की हैं जो अनियमित पीरियड्स की समस्या में मदद कर सकती हैं।

आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि इसे आप किसी भी हालत में डॉक्टर की सलाह या इलाज से रिप्लेस नहीं कर सकती हैं। इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी होगी और अगर आपकी समस्या ऐसी है जिसमें ये ड्रिंक्स फायदा पहुंचा सकती हैं तभी इन्हें लेना होगा।

drinks for irregular periods

इसे जरूर पढ़ें- अगर आप भी हैं PCOS से परेशान तो बिल्कुल ना करें ये काम

क्यों होती है अनियमित पीरियड की समस्या?

अनियमित पीरियड की समस्या कई कारणों से हो सकती है और इसके लिए हार्मोनल इम्बैलेंस जिम्मेदार हो सकता है। कई लड़कियों के लिए तो सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव ही उनके लिए श्रेयस्कर स्थिति हो सकती है।

  • हेल्दी लाइफस्टाइल
  • रेगुलर एक्सरसाइज
  • स्ट्रेस को ठीक तरह से मैनेज करना जिसमें योग और प्राणायाम शामिल हों
  • सही तरह से नींद लेना

ये सब कुछ बहुत हद तक जरूरी है आपकी पीरियड की समस्या को हल करने के लिए।

irregular periods and its issues

कुछ ड्रिंक्स जो पीरियड की समस्या को हल कर सकते हैं-

अब बात करते हैं ऐसे दो ड्रिंक्स की जो पीरियड्स की समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये ब्लोटिंग और गैस की समस्या में भी मददगार हैं-

1. गुड़ और तिल से बनी ड्रिंक-

ये ड्रिंक देर से होने वाले पीरियड्स के लिए है। अगर आपके पीरियड्स हमेशा देर से आते हैं तो ये फायदेमंद साबित हो सकती है।

  • 1 चम्मच तिल (सफेद या काले)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर (सूखी अदरक का पाउडर)
  • 1 छोटा चम्मच गुड़
  • 1 ग्लास पानी

गुड़ के अलावा बाकी सभी चीज़ों को पहले 1 ग्लास पानी में अच्छे से उबाल लें। इसे तब तक उबालना है जब तक पानी आधा नहीं रह जाए। इसके बाद इसमें गुड़ मिलाएं और फिर इसे सिप-सिप कर पिएं।

कब पीना है-

हर महीने अपनी पीरियड डेट के 1 हफ्ते पहले पीना शुरू करें जब तक पीरियड आ ना जाए।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar (@drdixa_healingsouls)

इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के बहुत काम आ सकते हैं ये 6 Period Hacks

2. धनिया और सौंफ की ड्रिंक-

ये ड्रिंक जल्दी आने वाले पीरियड्स के लिए अच्छी साबित हो सकती है। अगर आपको जल्दी-जल्दी पीरियड्स आते हैं और ब्लीडिंग काफी ज्यादा होती है तो ये ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसे अच्छे से उबालें और फिर इसे छानकर पिएं। इसे भी आप पीरियड डेट्स के आस-पास पीना शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ, आप थोड़ी सी भिगोई हुई किशमिश ले सकते हैं।

आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपकी लाइफस्टाइल हेल्दी रहे। किस तरह की बीमारी है उसे लेकर डॉक्टर की सलाह पर ही अपने इलाज के बारे में सोचिए। बिना सोचे-समझे कोई भी गोली खाना या दवाओं का इस्तेमाल करना सही नहीं साबित हो सकता है।

कोई भी समस्या हो उसे समय के साथ ही ठीक किया जा सकता है इसलिए आप परेशान ना हों और सही मेडिकल ट्रीटमेंट लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।