Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

बार-बार फूलता है पेट तो एक्सपर्ट के ये आयुर्वेदिक नुस्खे आएंगे काम

अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या के कारण हर रोज़ दिक्कत होती है तो ये पांच टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। 
Updated:- 2021-04-19, 11:17 IST
best remedies for bloating issues

कई लोगों की ये समस्या होती है कि उनका पेट बहुत ज्यादा फूलता है। यानी उनके इंटेस्टाइन से जुड़ी किसी न किसी समस्या के कारण ब्लोटिंग होने लगती है। डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याओं में से एक ब्लोटिंग होती है और ये महिलाओं में तो पीरियड्स, डिलिवरी, हार्मोन असंतुलन, खराब डाइट, इंटेस्टाइन की कोई समस्या या ऐसी किसी भी परेशानी से जुड़ी हो सकती है।

ब्लोटिंग की समस्या को रोकने के लिए आप खाने-पीने में सुधार के साथ-साथ कई सारी चीज़ें कर सकते हैं पर ये बहुत जरूरी है कि आप अपने पेट की समस्या को समझें और एक्सपर्ट से ही इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। अगर आपको आयुर्वेदिक नुस्खे ठीक लगते हैं तो आप ब्लोटिंग के लिए डॉक्टर दीक्षा भावसार के कुछ नुस्खे याद रख सकते हैं। डॉक्टर दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन नुस्खों को बताया है।

उनकी पोस्ट के मुताबिक उनके पास आने वाले अधिकतर मरीज़ों को पेट फूलने की समस्या होती है और पेट में भारीपन भी लगता है। उनके मुताबिक ये पांच तरीके ब्लोटिंग की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

1. अजवाइन को इस तरह से खाने में होगा फायदा-

हमने अक्सर सुना है कि अजवाइन पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। आप आधा छोटा चम्मच अजवाइन, काला नमक और गुनगुने पानी के साथ खाने के 45 मिनट बाद ले सकते हैं। ये देसी नुस्खा है जो पेट की कई समस्याओं को फायदा देगा। इस नुस्खे को आप सुबह-शाम दोनों समय ले सकते हैं।

bloating issues according to ayurveda

इसे जरूर पढ़ें- मूंगफली, सरसों, रिफाइन्ड, तिल जानें किस तरह से तेल से बनाना चाहिए कैसा खाना

2. पुदीने का पानी करेगा मदद-

अगर पेट फूलने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है तो आप पूरा दिन पुदीने का पानी पी सकते हैं जो डिहाइड्रेशन के साथ-साथ आपकी ब्लोटिंग की समस्या में भी आराम देगा।

3. इलाइची का पानी भी इस तरह से करें ग्रहण-

अगर आपको ये समस्या है तो आप खाने के 1 घंटे बाद इलाइची का पानी भी पी सकते हैं। अगर अजवाइन खाना अच्छा नहीं लगता तो इलाइची का पानी पेट को ठंडा करने के साथ-साथ ब्लोटिंग को कम करने में भी मदद करेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar (@drdixa_healingsouls)

4. हर्बल चाय करेगी मदद-

अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो जीरा, धनिया, सौंफ की चाय पिएं। इस हर्बल चाय में चाय पत्ती का इस्तेमाल न करें बल्कि गुनगुने पानी में आधा-आधा छोटा चम्मच ये तीनों चीज़ें मिलाकर उबालें और इसे ही पिएं।

इसे जरूर पढ़ें- अगर समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो ये एक्सपर्ट टिप्स आएंगे काम

5. खाना खाने के बाद पानी पीने से बचें-

कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाते ही वो काफी ज्यादा पानी पी लेते हैं या फिर खाने के साथ बहुत सारा पानी पीते जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे भी ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है। खासतौर पर अगर आप हेवी मील्स जैसे नॉन वेज आदि ले रहे हैं तब तो ये बिलकुल भी न करें।

अगर आपको इनमें से किसी इंग्रीडियंट से एलर्जी है या फिर आप किसी बीमारी के लिए दवाएं ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह के बाद ही इन टिप्स को आजमाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।