Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी तुरंत ना पिएं पानी, हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आपको भी भुट्टे के बाद पानी पीने की आदत हैं तो यह आदत अच्‍छी नहीं। इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
Updated:- 2018-08-03, 18:19 IST
bhutta health main

बारिश के मौसम में ज्‍यादातर लोगों को भुट्टा खाना पसंद होता है। बच्‍चे ही नहीं बड़े भी आपको भुट्टे खाते हुए मिल जाएंगें। और हो भी क्‍यों ना इस मौसम में अगर आपने भुट्टा ना खाया तो फिर क्‍या खाया। बारिश में भुट्टा खाने का अपना ही एक मजा होता है। इस मौसम में आपको सड़कों में ठेले लगाएं आसानी से भुट्टे मिल जाएंगे। जिसमें नींबू और मसाला लगाकर देखने से ही मुंह में पानी आ जाता है। मेरी बेटी को तो जब भी कोई भुट्टे वाला दिखता है, वह इसे खाने की जिद्द करने लगती है। हालांकि यह उसकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, इसलिए मैं भुट्टा खाने से मना नहीं करती हूं। लेकिन उसकी एक आदत के कारण मैं उसे भुट्टा खाने से मना करती हूं जब भी वह इसे खाती हैं, खाने के तुरंत बाद पानी पीने के लिए कहती हैं। ऐसा करने से उसके पेट में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी भुट्टे के बाद पानी पीने की आदत हैं तो यह आदत अच्‍छी नहीं। इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें भुट्टे के बाद पानी पीने से हमें क्‍या नुकसान हो सकते हैं।   

water benefits inside
Image courtesy: Pixel.com

एसिडिटी या पेट में दर्द

यूं तो भुट्टा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन आपकी भूल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जी हां अगर आपने इसके बाद तुंरत पानी पिएं तो समझों आपको एसिडिटी या फिर पेट दर्द होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके अलावा इसे खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

ऐसा क्‍यों होता है जानें

दरअसल भुट्टे में भरपूर मात्रा में स्टार्च और कॉम्प्लेक्स कार्ब पाया जाता है। जब इन दोनों के साथ पानी मिलता है तो पेट में गैस रूकने लगती है। जिससे पेट में दर्द, एसीडिटी और भी कई गंभीर समस्याएं होने लगती है।

bhutta health inside

नींबू और मसाले के साथ भुट्टा खाएं

भुट्टे पर नींबू और मसाला लगाकर खाने से सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बढ़ता है बल्कि ये ज्यादा हेल्दी भी हो जाता है। इसके अलावा भुट्टे पर मसाला और नींबू लगाकर खाने से ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। तो अगली बार जब भी भुट्टा खाएं तो उसपर नींबू और मसाला जरूर लगवा लें। 

Read more: बारिश के मौसम में ऐसे बनाइए भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट

सावधानी

भुट्टा खाने के तकरीबन 30 मिनट बाद में पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कोई साइड इफैक्ट नही होगा और आप मानसून में होने वाली बीमारियों और इंफक्शन की चपेट में नहीं आएंगी। इसके अलावा भुट्टा खाते समय ध्यान रखें कि भुट्टा ताजा और गर्म होना चाहिए। अपने सामने ही भुट्टा भुनाकर उसी समय खाएं। रखा हुआ भुट्टा खाने से बचें। रखा हुआ भुट्टा खाने से आपको पेट की समस्याएं हो सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।