समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? रोजाना पिएं यह चाय

पीरियड्स का समय पर न आना किसी भी महिला के लिए परेशानी भरा हो सकता है। इसके पीछे हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। वहीं, कई बार स्ट्रेस, खान-पान के सही न होने और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। कई बार महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, असल में महिलाओं की हेल्थ के लिए पीरियड्स का सही समय पर आना बहुत जरूरी है। आमतौर पर पीरियड साइकिल के बीच, 28 दिनों का अंतर होना चाहिए। अगर यह अंतर 21 दिनों से कम या 35 दिनों से ज्यादा है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। कभी-कभार पीरियड्स की डेट में उतार-चढ़ाव परेशानी का विषय नहीं है। लेकिन, अक्सर ऐसा होना सही नहीं है। अगर आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं, तो कई घरेलू नुस्खे और योगासन इसे नियमित बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड्स को रेगुलर बनाने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशिन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीरियड्स को नियमित करने में मदद करेगी यह चाय

- दालचीनी की तासीर गर्म होती है। यह शरीर में गर्मी बढ़ाती है और इससे पीरियड्स समय पर आते हैं।
- दालचीनी, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। इससे हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। यह पीरियड के दिनों में होने वाली हैवी ब्लीडिंग, दर्द और ऐंठन को भी कम करती है।
- केसर हार्मोन्स को बैलेंस करता है और पीरियड के दर्द और ऐंठन को कम करती है। यह पीरियड्स को रेगुलर करती है।
- केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद करती है। इससे पीएमएस के लक्षण भी कम होते हैं।
- चेस्टबेरी टी, प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल को सुधारती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं। पीरियड साइकिल सही होने के लिए, शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल सही होना जरूरी है।
- हरी इलायची, इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे यूट्राइन हेल्थ भी सुधरती है।
अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए पिएं यह चाय

सामग्री
- चेस्टबेरी टी- 1 टीस्पून
- दालचीनी- चुटकी भर
- केसर- 2-3 धागे
- हरी इलायची- 1-2
विधि
- सभी चीजों को आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसे छान लें।
- इस चाय को ल्यूटियल फेज में पिएं।
- यह फेज ओव्युलेशन के तुरंत बाद यानी पीरियड्स के 15 दिन बाद शुरू होता है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा
अगर पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो आपको चाय को रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।