Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

पीरियड्स में गर्म पानी पीने से सच में कम होते हैं Cramps? जानें एक्सपर्ट की राय

आपने अक्सर सुना होगा कि पीरियड्स में गर्म पानी पीने से दर्द में आराम मिलता है। क्या वाकई ऐसा है या यह सिर्फ मिथ है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-08-21, 16:06 IST
can drinking hot water during periods really reduce cramps

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं के पेट के निचले हिस्से और कमर में तेज दर्द व ऐंठन होती है। मेडिकल भाषा में इसे Dysmenorrhea कहा जाता है। कई बार यह दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। कुछ महिलाएं इससे निजात पाने के लिए दवाइयां लेती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेती हैं। इन नुस्खों में गर्म पानी पीना, हॉट वॉटर बैग से सिंकाई और गर्म पानी से नहाना शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स के दिनों में गर्म पानी पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। क्या वाकई ऐसा होता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।  इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

क्या पीरियड्स में गर्म पानी पीने से दर्द में आराम मिलता है?

डॉक्टर सोनू का कहना है कि पीरियड्स में गर्म पानी पीने या हॉट वॉटर बैग से सिंकाई करने से क्रैम्प्स कम हो सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे की मदद से न केवल क्रैम्प्स कम होते हैं, बल्कि पेट में फंसी गैस भी बाहर निकल सकती है। चलिए इसके फायदे जानते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

असल में इससे शरीर में, खासकर पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है। जब यूट्रस और आसपास की मसल्स में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, तो दर्द कम होता है।

पाचन में सुधार

इन दिनों में कई महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो जाती है। कई बार कब्ज के चलते पेट ठीक से साफ नहीं होता है। इनकी वजह से भी पेट में दर्द हो सकता है। गर्म पानी पीना इन दिक्कतों में भी आराम देता है।

can drinking hot water during periods really reduce cramps expert advice

हाइड्रेशन मिलता है

पीरियड्स के दिनों में आमतौर पर महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में शरीर का हाइड्रेट रहना और जरूरी न्यूट्रिएंट्स का मिलना बहुत जरूरी है। गर्म पानी बॉडी को हाइड्रेट रखता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें

अगर आप पीरियड्स के दर्द में राहत पाना चाहती हैं, तो पानी में अजवाइन, जीरा, अदरक, दालचीनी या मेथी को उबालकर भी पी सकती हैं। इससे भी दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग दूर होती है और फ्लो भी खुलकर आता है। इनमें से किसी भी एक चीज को पानी में डालकर लगभग 10 मिनट तक उबालें और फिर इसे छानकर पी लें।

can drinking hot water during periods really reduce cramps expert tips

पीरियड के दर्द को न करें नजरअंदाज

पीरियड्स के दर्द के लिए घरेलू नुस्खे आजमाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर आपको हर महीने बहुत तेज दर्द होता है या ब्लीडिंग बहुत ज्यादा होती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह यूट्रस और फर्टिलिटी से जुड़ी कई दिक्कतों का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर पीरियड साइकिल में अचानक से कोई बदलाव महसूस हो, तो भी डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (17)

 

हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

 

 

FAQ
पीरियड में गर्म पानी से सिकाई करने से क्या होता है?
पीरियड में गर्म पानी से सिकाई से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में आराम मिलता है।
क्या खून की कमी से पीरियड नहीं आता है?
हां, शरीर में खून की कमी (एनीमिया) या जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर पीरियड्स का फ्लो बहुत कम हो सकता है या पीरियड आना बंद भी हो सकता है।
Normal Period कितने दिन तक लेट हो सकता है?
नॉर्मल पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों का होता है। अगर आपका पीरियड 5 से 7 दिन तक लेट होता है, तो इसे नॉर्मल माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।