Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:10 PM IST

क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीना सही है, जानें कितनी मात्रा हो सकती है नुकसानदायक?

पीरियड्स के दौरान डाइट में खास बदलाव बहुत जरूरी हैं। इन दिनों में चाय-कॉफी पीना सही है या नहीं, यह सवाल अक्सर महिलाओं के दिमाग में आता है। चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-09-08, 21:06 IST
image

पीरियड्स के दौरान खान-पान में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। कई महिलाओं को इन दिनों में भूख नहीं लगती है, तो कई महिलाओं को ज्यादा क्रेविंग्स होती हैं। इस समय पर न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, ताकि कमजोरी और थकान महसूस न हो। पीरियड्स में दर्द, ऐंठन और गैस को कम करने में भी डाइट का अहम रोल होता है। इन दिनों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर महिलाओं के मन में काफी सवाल रहते हैं। पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी पीनी चाहिए या नहीं और इसकी कितनी मात्रा नुकसानदेह हो सकती है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीना सही है?

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, मूड स्विंग्स, थकान और सिरदर्द जैसे लक्षण महिलाओं को परेशान करते हैं। ऐसे में कई बार चाय और कॉफी महिलाओं को आराम देती है और वे दिन में कई बार इसका सेवन करती हैं। इन दिनों में चाय-कॉफी पीना सही है या इसमें मौजूद कैफीन पीरियड क्रैम्प्स या दूसरे लक्षणों को बढ़ा सकता है, इसे समझना जरूरी है।

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में चाय और कॉफी को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती है। इन दिनों में 1-2 कप चाय या कॉफी पीना आमतौर पर नुकसान नहीं करता है।
  • असल में हर महिला की कैफीन के प्रति सेंसिटिविटी अलग होती है। कुछ महिलाओं को ज्यादा कैफीन लेने के बाद बेचैनी, नींद में परेशानी, घबराहट या पेट से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में सभी के लिए एक मात्रा को निश्चित करना सही नहीं होगा।
  • इस समय पर अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, चाय बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं बनानी चाहिए।

can you drink tea coffee during periods is it safe

पीरियड्स में चाय-कॉफी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान

पीरियड्स के दौरान चाय-कॉफी छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए।

  • दिनभर में ली जाने वाली कुल कैफीन की मात्रा पर नजर रखें।
  • बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग चाय या कॉफी लेने से बचें।
  • अगर कॉफी से पेट में गैस या जलन महसूस हो, तो इसका सेवन न करें।
  • इस समय पर हाइड्रेशन का ख्याल रखें और गुनगुना पानी पीती रहें।

can you drink tea coffee during periods

यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स के दौरान इन ड्रिंक्स का सेवन रहेगा फायदेमंद

पीरियड्स में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन क्रैम्प्स को कम करने और साइकिल को रेगुलर करने में मदद करता है।

  • पीरियड्स में दर्द को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध फायदेमंद रहेगा।
  • इन दिनों में दालचीनी, अदरक और मेथी की चाय भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है।
  • पीरियड्स में अजवाइन और गुड़ का पानी भी पी सकती हैं।

period healthy drinks

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में कभी खुशी, कभी चिड़चिड़ापन... आखिर हार्मोन्स दिमाग पर क्‍या असर डालते हैं?

डॉक्टर सोनू का कहना है कि किसी भी महिला को पीरियड से जुड़े हर संकेत पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी तरह का बदलाव नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। साथ ही इन दिनों में न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

FAQ
पीरियड्स में ज्यादा दर्द होने पर क्या करना चाहिए?
पीरियड्स में ज्यादा दर्द होने पर पेट और कमर की सिकाई के लिए गर्म पानी की बोतल (हीटिंग पैड) का इस्तेमाल करें और गुनगुना पानी पिएं।
क्या पीरियड में दूध पीना चाहिए?
हां, पीरियड्स में दूध का सेवन फायदेमंद होता है।
पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?
पीरियड्स के दौरान ज्यादा मसालेदार खाने, मिठाईयां, जंक फूड और तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।