आजकल हाई बीपी काफी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। लंबे समय तक बीपी बढ़े रहने का असर, दिल पर भी होता है। वहीं, अगर ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे, तो इसकी वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों को मैनेज करना बहुत जरूरी है। अगर आपको हाइपरटेंशन है या बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल बढ़ रहा है, तो आपको खान-पान में जरूरी परहेज के साथ, डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए। अक्सर लोग इन दोनों बातों को शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, असल में इनके शुरुआती संकेतों को पहचानना, सही जांच करवाना और डॉक्टर की बताई दवाओं को समय पर लेना बहुत जरूरी है।
इसके अलावा, कई घरेलू नुस्खे भी बीपी और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। खजूर और लहसुन को अगर आप सही तरीके से खाएं, तो इससे भी फायदा मिल सकता है। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
बीपी और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकता है लहसुन और खजूर
- एक्सपर्ट का कहना है कि हाई बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में खजूर और लहुसन मदद कर सकता है।
- खजूर में सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसे डाइट में शामिल करने से बीपी मैनेज हो सकता है।
- पोटैशियम, शरीर से अतिरिक्त सोडियम को हटाकर बीपी को रेगुलेट करने में मदद करता है। सोडियम की मात्रा कम होने से यह हाइपरटेंशन के खतरे को कम करता है।
- इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल के साथ जुड़कर उसे ब्लड में अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- खजूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ट्राईग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं।
- लहसुन में बीपी को कम करने वाले गुण होते हैं। इससे शरीर में मौजूद वात-कफ कम होता है और बॉडी के चैनल्स में जमा गंदगी साफ होती है।
- इससे जोड़ों का दर्द भी कम होता है और डाइजेशन में सुधार होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
कैसे करें लहसुन और खजूर का सेवन?
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ या कोलेस्ट्रॉल अधिक है, तो लहसुन की एक कली को एक खजूर के अंदर स्टफ करके खाएं।
- इसे आपको सुबह खाली पेट खाना है या खाने से आधा घंटा पहले लें।
- इसके साथ ही दवाइयां भी समय पर लेते रहें और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करें।
यह भी पढ़ें- बीपी हमेशा रहता है हाई? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें कंट्रोल
कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी को मैनेज करने में लहसुन और खजूर का इस तरह सेवन मदद कर सकता है। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों