herzindagi
herbal tea

Stress: जिंदगी में बढ़ गया है तनाव? दादी मां के इस 'दिल से इंडियन' नुस्खे की लें मदद

जीरे, अजवाइन और इलायची वगरैह कई ऐसे मसाले हैं, जो सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि इनसे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इन्हीं से बनी खास चाय स्ट्रेस भी दूर कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-09-01, 03:00 IST

Home remedy: आज के वक्त में तनाव न चाहते हुए भी सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। तनाव के चलते शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। स्ट्रेस का असर सिर्फ हमारी मेंटल हेल्थ नहीं, बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है। ज्यादा लंबे वक्त तक तनाव में रहने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। तनाव को दूर करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी हैं। साथ ही, कुछ देसी नुस्खे भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

यूं तो भारतीय घरों में लगभग हर छोटी-बड़ी बीमारी को दूर करने के लिए कई देसी नुस्खे आजमाए जाते हैं। स्ट्रेस को दूर करने के लिए भी कुछ खास मसालों से बनी एक चाय कारगर है। 'दिल से इंडियन' में आज हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बता रहे हैं, जो स्ट्रेस लेवल को कम करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार भी इस चाय को पीने की सलाह देती हैं।

जीरा-इलाचयी और धनिया की चाय के फायदे (Benefits of Cumin, Cardamom and Coriander Tea)

tea for migrane

  • यह चाय कई मायनों में शरीर को फायदा पहुंचाती है। इससे स्ट्रेस कम होता है। 
  • इस चाय से माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  • इससे थकान, अपच और पीसीओएस के लक्षण भी कम होते हैं।
  • अगर आप खाने के कुछ देर बाद इसे पीती हैं, तो इससे डाइजेशन अच्छा हो सकता है।
  • इलायची मूड को सुधारती है, इसे चाय में डालकर पीने से आपको फ्रेश और शांत महसूस होता है। साथ ही, इससे आपका मूड भी अच्छा होता है।
  • कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी स्ट्रेस महसूस होता है। धनिये के बीज हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं।
  • जीरा गैस और ब्लोटिंग को कम करता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस पानी से मिलेगा आराम

स्ट्रेस को दूर करने के लिए चाय (How to reduce Stress)

healtthy tea from herbs

सामग्री

  • पानी- 1 गिलास
  • अजवाइन- लगभग आधा टीस्पून
  • इलाचयी-1 कुटी हुई
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • धनिया के बीज- 1 टेबलस्पून
  • पुदीना की पत्तियां- 5

विधि

  • इसे 3 मिनट तक उबालें।
  • इसके बाद इसे छान लें।
  • आपकी स्ट्रेस रिलीविंग चाय तैयार है।

कब पिएं?

वैसे तो आप इसे कभी भी पी सकती हैं लेकिन इसे खाने के बाद या सोने से पहले पीना अधिक फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- Sound Sleep: अच्छी नींद के लिए रोज सोते समय पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।