How can I lower my sugar level quickly: डायबिटीज की समस्या आजकल पूरे विश्व में ही बढ़ती जा रही है। लेकिन खासकर, भारत में डायबिटीज के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से आजकल डायबिटीज से लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर इसकी दवाई लेना बहुत जरूरी है। लेकिन साथ ही हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करें। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के में कुछ घरेलू नुस्खे भी काम आ सकते हैं।
इसी तरह के नुस्खों के बारे में हम आपको 'दिल से इंडियन' में बता रहे हैं। आज आपको किचेन में रखे दो ऐसे बीजों के बारे में बताते हैं, जिनका पानी शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में हमने डाइटिशियन राधिका से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी का पानी (What drink lowers blood sugar)
- मेथी का पानी ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद कर सकता है।
- मेथी में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।
- इसका पानी पीने से शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल सही तरह से करने लगता है।
- मेथी के बीजों में फाइबर भी भरपूप मात्रा में होता है और इसलिए यह ब्लड शुगर के लिए अच्छा माना जाता है।
- यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने का भी काम करता है।
- रात को लगभग आधा चम्मच मेथी 1 गिलास पानी में भिगोएं।
- सुबह इसे खाली पेट पिएं।
- आप इस पानी को उबालकर भी पी सकती हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए धनिये का पानी (What foods can lower blood sugar quickly)
- ब्लड शुगर लेवल कम करने में धनिये के बीजों का पानी कारगर है।
- धनिये के बीजों में कई ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो खून में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
- यह बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है।
- धनिये के बीजों में इंसुलिन डिस्चार्ज करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जिससे खून को ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- इनमें फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल और बी-कैरोटीनोइड जैसे कम्पाउंड्स पाए जाते हैं। जो हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट देते हैं।
- 1 पैन में 2-3 कप पानी लें।
- इसमें 1 चम्मच धनिये के बीज डालकर उबालें।
- अब इसे आधा रह जाने पर छान लें।
- इसे खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने का यह है सही तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों