नारियल के छिलकों से फ्री में हो सकता है कई बीमारियों का इलाज, जान लेंगी इसके फायदे तो कभी नहीं फेकेंगी

क्या आप भी नारियल के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती हैं?
क्या आपको भी लगता है कि नारियल तो गुणों की खान होता है, लेकिन इसके छिलके बेकार होते हैं?
अगर ऐसा है, तो आप गलत हैं। नारियल के छिलके न्यूट्रिशन्स का पावर हाउस होते हैं। अगर आप इन्हें सही तरह से डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. A. Swetha, MSC RD, Registered Dietitian, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad जाकारी दे रही हैं।
नारियल के छिलकों के सेहत के लिए फायदे

- नारियल के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई फायदेमंद बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। फेरुलिक और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे पॉलीफेनॉल से भरपूर नारियल के छिलके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इनमें एंटीमाइक्रोबेयिल गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये हट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
- नारियल के छिलकों में डाइटरी फाइबर होते हैं। ये बाउल मूवमेंट में सुधार करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। इनके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, कई फलों से कहीं अधिक हैं। ये फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके स्किन को हेल्दी बनाते हैं और एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करते हैं।
- ये मेटाबॉलिज्म के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये लिपिड प्रोफाइल को मैनेज करने में भी मदद कर सकते हैं।
- आप इन्हें कई तरह से डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। सूखे हुए नारियल के छिलकों को ग्रांइड करके इनका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को आप स्मूदीज या सब्जियों में डाल सकती हैं। इनकी चाय भी फायदेमंद होती है।
यह भी पढ़ें- नारियल पानी में इन चीजों को मिलाकर पीने से मिल सकता है दोगुना फायदा, डाइटिशियन से जानें

- आप इन छिलकों को अदरक के साथ उबालकर इनकी चाय बनाएं। इनसे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- इनके एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इन्हें स्किन पर स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- नारियल के छिलके इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। खासकर प्रेग्नेंसी में इनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।
यह है एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इस तरह से पिएं आंवला जूस, डॉक्टरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर और मिलेंगे 10 बड़े फायदे
नारियल के छिलके फेंकने के बजाय अब आप इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें ताकि सेहत दुरुस्त रहे। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।