सर्दियों में इस तरह से पिएं आंवला जूस, डॉक्टरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर और मिलेंगे 10 बड़े फायदे

सेहतमंद रहने के लिए हम महंगे सप्लीमेंट्स या हैक्स का रूख करते हैं, लेकिन आज के वक्त में ज्यादातर लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि असल में अच्छी सेहत का राज हमारे खान-पान में ही छिपा है। अगर आपकी डाइट सही है, खान-पान में आप हेल्दी चीजों को शामिल कर रही हैं, तो काफी हद तक आप इस बात पर भरोसा कर सकती हैं कि बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। मौसम, उम्र, शरीर की प्रकृति और भी कई बातों को ध्यान में रखकर आपको अपनी डाइट तय करनी चाहिए। सर्दियों में आंवला खाना बेहद फायदेमंद होता है। आंवला गुणों की खान है और इसके फायदों की वजह से ही इसे सुपरफूड माना गया है। सर्दियों में काफी लोग आंवले के जूस का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप एक खास तरीके से आंवले का जूस पिएंगी, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं। चलिए इस बारे में डाइटिशियन से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
आंवले के जूस का इस तरह से करें सेवन, कई गुना बढ़ जाएंगे फायदे

- आंवला जूस विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और डाइजेशन भी बेहतर होता है।
- आंवले के जूस में काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी, कफ और जुकाम जैसी दिक्कतें दूर होती हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है, हेयरफॉल कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- काली मिर्च में पिपेरिन होता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से बलगम नहीं बनता है और सीने में जमा कफ भी आसानी से बाहर निकलता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में गुड़ खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। इसकी तासीर गर्म होती है और सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से आपको ताकत मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- सर्दियों में तेजपत्ता खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे अच्छी नींद आती है, डाइजेशन सुधरता है और पाचन मजबूत होता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं अगर रोजाना इस जूस को पिएंगी, तो वजाइनल हेल्थ भी बेहतर होगी और अन्य कई इंफेक्शन से भी बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
ऐसे तैयार करें आंवले का जूस

- एक ब्लेंडर में 2 आंवले को पतला-पतला काटकर डालें।
- इसमें 4-5 दाने काली मिर्च डालें।
- इसमें एक छोटा टुकड़ा गुड़ और 4-5 ताजे तेजपत्ते डालें।
- इसमें काला नमक मिलाएं।
- इसे थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें।
- इसे दिन में 1 बार पिएं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
एक्सपर्ट का कहना है कि आंवला जूस को इस तरह पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।