Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

Weight Loss: वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं लौंग की चाय

वजन घटाने में लौंग की चाय मदद कर सकती है। इसे सोने से लगभग 1 घंटे पीना चाहिए। लेकिन पूरे लाभ के लिए इसे पीने के सही तरीके और मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
Updated:- 2023-08-30, 10:56 IST
easy weight loss drink

Weight Loss Drink: लौंग हमारे किचेन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। लौंग में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे आयुर्वेद में भी गुणकारी माना जाता है।

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो लौंग आपकी मदद कर सकती है। जी हां, आपको सोते वक्त लौंग की चाय पीनी है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे किस तरह बनाना है, कैसे यह वजन घटाने के लिए काम आती है,इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं।  नंदिनी, न्यूट्रिशन कोच हैं और न्यूट्रिशन बाय नंदिनी की फाउंडर हैं।

वजन घटाने के लिए लौंग की चाय (Clova Tea Health Benefits)

home remedy for weight loss

लौंग की चाय वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद कंपाउंड डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए लौंग की चाय जरूर पीनी चाहिए। 

लौंग की चाय (Clove Tea for Weight Loss)

सामग्री

  • लौंग- 2-3
  • अदरक- 1 इंच कसा हुआ
  • पानी- लगभग 200 मि.ली.

विधि

  • लौंग को रात भर या लगभग 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • फिर इसे उबाल लें।
  • इसमें अदरक भी डालें।
  • आपकी चाय तैयार है।
  • इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
  • इसे सोने से 1 घंटा पहले पिएं।

यह भी पढ़ें- 30 दिन तक करें ये काम, तेजी से कम होगा वजन

लौंग की चाय के अन्य फायदे (Clove Tea Benefits)

healthy clove tea for weight loss

  • लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
  • लौंग की चाय एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह मुंह के बैक्टीरिया, मसूडों और दांतों के दर्द वा सूजन को कम करने में मदद करती है।
  • लौंग में विटामिन ई और विटामिन के होता है, जो मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
  • इसके अलावा लौंग की चाय कफ को कम करने में भी सहायक है।

नोट- लौंग की चाय दिन में 1-2 से अधिक नहीं पीनी चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके अलावा अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह है एक्सपर्ट की राय

expert advice on clove tea

 

 

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।