PCOD के लक्षणों में मिलेगा आराम, खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

PCOD में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसकी वजह से होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते, महिलाओं के शरीर पर बुरा असर होता है। इसके कारण, महिलाओं को पीरियड्स में काफी मुश्किल होती है, कई बार पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या फिर लंबे समय के लिए आते हैं और वजन भी बढ़ जाता है। पीसीओडी यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज, एक हार्मोनल डिसऑर्डर है। इसमें महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और महिलाओं की फर्टिलिटी पर इसका असर होता है। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए, महिलाओं को डाइट और रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लक्षणों को कम करने में कई मसाले और हर्ब्स कारगर हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से PCOD के लक्षण कम हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए धनिये और दालचीनी का पानी

- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए, आप सुबह खाली पेट धनिये और दालचीनी का पानी पिएं।
- PCOD के कारण, महिलाओं को डायबिटीज का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल के लिए भी फायदेमंद है।
- दालचीनी की चाय, इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारती है। इससे क्रेविंग्स कम होती हैं, ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है और पीरियड्स नियमित होते हैं।
- दालचीनी, ओव्युलेशन को भी सुधारती है। PCOD में महिलाओं को पीरियड्स में कई मुश्किलें होती हैं और इन्हें दूर करने में दालचीनी की चाय या पानी कारगर है।
- पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
- 1 गिलास पानी में चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर उबालें।
- इसे छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

- महिलाओं में पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में, धनिये का पानी फायदेमंद है।
- धनिया के बीज में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म सुधारने और हार्मोनल बैलेंस बनाने का काम करते हैं।
- धनिये के बीजों में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करते हैं।
- 2 चम्मच धनिये के बीजों को 1 गिलास पानी में डालें। इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- इसे छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर पीने से फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- PCOD से परेशान महिलाओं को वजन कम करने के लिए फॉलो करनी चाहिए यह डाइट
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।