रोटी बनेगी और भी healthy अगर आटे में मिलाएंगी ये 5 चीजें

भारतीय खाना रोटी के बिना अधूरा है। यह हमारे नाश्‍ते से लेकर रात के खाने तक का हिस्‍सा है। लेकिन रोटी में अगर कुछ चीजों को मिला लिया जाये तो इसके nutrition काफी बढ़ जाते है।
Updated:- 2018-02-20, 19:05 IST
chapati benefits health

भारतीय खाना रोटी के बिना अधूरा है। यह हमारे नाश्‍ते से लेकर रात के खाने तक का हिस्‍सा है। यानी रोटी एक तरह से भारतीय लोगों के भोजन का मुख्य आहार है और लगभग हर घर में ही रोजाना रोटियां बनाई और खाई जाती हैं। इसके अलावा आप यह भी जानती हैं कि रोटी हमारी हेल्‍थ के लिए कितनी फायदेमंद होती है। यह वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक डाइजेस्टिव सिस्‍टम को मजबूत करने से लेकर एनर्जी देने तक आपकी हेल्‍थ के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि रोटी के अगर कुछ चीजों को मिला लिया जाये तो इसके nutrition काफी बढ़ जाते है। आइए ऐसी की कुछ चीजों के बारे में हम डाइटिशियन सिमरन सैनी से जानते हैं।

पालक
palak roti health

पालक फोलेट, नियासिन, विटामिन-ए, विटामिन-बी 6, विटामिन-सी जैसे विटामिन का अच्छा स्रोत है। हमारी बॉडी में विभिन्न क्रियाओं में उपयोग किया जाने वेल, थाइमिन और राइबोफ्लेविन सहित अन्य महत्वपूर्ण तत्व भी पालक में पाए जाते हैं। पालक बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और क्लोरोफिलिन जैसे पिगमेंट्स से भी समृद्ध है। अगर आपको पालक खाना पसंद नहीं हैं तो पालक के फायदे उठाने के लिए आप पालक को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और इसे आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर इसकी रोटियां बनाएं। इससे आपको रोटी और पालक दोनों के फायदे मिलते हैं।

Read more: क्या आप जानती हैं कि आपकी 7 इंच की 1 रोटी में क्या है?

दूध

यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सही है जब आप आटे में दूध डालकर इसे गूंथती हैं तो ना केवल आपकी रोटी मुलायम बनती है। बल्कि यह आपकी हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छी होती है। और तो और इसका स्‍वाद भी कई गुणों बढ़ जाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और बाकी पोषक तत्‍व आपको आसानी से मिल जाते हैं।

चुकंदर

beetroot roti

कई महिलाओं को चुकंदर का स्वाद पसंद नहीं होता है। ऐसे महिलाएं इसके जूस को निकालकर उसे आटे में मिलाकर और फिर उसकी रोटियां बनाकर खा सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही यह वजन कम करने, ब्‍लड बनाने, पेट को दुरुस्‍त रखने और कैल्शियम की कमी को पूरा करने और एनर्जी बढ़ाने में हेल्‍प करती है।

गाजर

चुकंदर की तरह आप आटे में गाजर का जूस मिलाकर इससे बनी रोटी भी खा सकती हैं। इससे रोटी का स्वाद भी बढ़ जाता है और शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं। जी हां गाजर हेल्‍थ के लिए अच्‍छे आहार में से एक है। गाजर अनेक पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, सी, के और बी-8, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, तांबा और मैंगनीज जैसे और भी मिनरल व विटामिन होते है। इसके अलावा गाजर को जो हेल्‍थ के लिए अत्यंत उपयोगी बनाता है वह है इसमें उच्च मात्रा में मौजूद - फाइबर और बीटा-कैरोटीन। जो आंखों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। एक और अच्छी बात, गाजर पूरे साल बाजार में आसानी से मिल जाती है।

दाल और फ्लैक्‍स सीड
daal roti health

आप लंच में बची हुई दाल को डिनर में बनने वाली रोटियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां दाल में बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व होते हैं और जब आप इन्हें आटे में मिलाकर रोटियां बनायेंगे तो उसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती है। क्‍योंकि दाल में आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। यह आपके साथ-साथ बच्‍चों की हेल्‍थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आप चाहे तो आटे में फ्लैक्‍स सीड भी मिला सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिल जाएगा। 

तो देर किस बात की आज ही बनाये अपनी मनपसंद की कोई भी रोटी और ज्‍यादा फायदे पाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।