Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

सर्दियों में मुश्किल से होता है पेट साफ? इन दो उपायों से होगी आसानी

सर्दियों में अक्सर पेट साफ होने में मुश्किल होती है।, अगर आप भी कब्ज से पीड़ित हो जाते हैं, तो आप इन  दो उपायों को करके फायदा पा सकते हैं।
Updated:- 2024-12-20, 23:04 IST
image

सर्दियों के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैंहै। दरअसल, इस मौसम में हम ऑयली खाना खाते हैं। साथ ही, इस दौरान शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं। इससे डाइजेशन स्लो हो जाता है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है, जिससे पाचन- तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे लोगों को पेट साफ करने में मुश्किल होती है और लोग कब्ज से परेशान हो जाते हैं। अगर सर्दियों में आप भी कब्ज से परेशान हो जाते हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए दो ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आपको पेट साफ करने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

सर्दियों में पेट साफ करने के लिए क्या करें

constipation relief

भीगे हुए खजूर खाएं

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि खजूर को भिगोकर खाने से आपकापेट साफ हो सकता है और, कब्ज दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है। आंतों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करता है और और शरीर को मल त्याग करने के लिए प्रेरित करता है।
  • इसके लिए आप रोज रात को 3 से 4 खजूर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन खजूर को अच्छे से चबा कर खाएं।

 

यह भी पढ़ें-सर्दियों में मिलने वाले इस आटे से बनाएं आयरन रिच रोटी, खून की कमी हो सकती है दूर

drinkk water for constipation

पानी पिएं

पेट साफ करने का दूसरा सबसे आसान तरीका यह है कि आप पानी पिएं। अक्सर हमें सर्दियों में प्यास कम लगती है, जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो कोलन से अतिरिक्त पानी अवशोषित हो जाता है, जिससे मल कठोर हो जाता है और पेट साफ करने में कठिनाई होती है। आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी, तो आपका बोवेल स्ट्रेस नहीं होगा और आप नेचुरली मल त्याग कर पाएंगे। इसलिए, दिन भर में पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें। सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें-Belly Fat: लटकता पेट हो सकता है अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।