Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

ब्रेकफ़ास्ट करने के नियमों के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

चलिए जानते हैं कि ब्रेकफ़ास्ट करने के बारे में आयुर्वेद क्या जानकारी देता है और किन फूड्स को शामिल किया जा सकता है।
Updated:- 2021-09-23, 14:04 IST
breakfast ideas as per ayurveda tips

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि ब्रेकफ़ास्ट करने के नियमों में क्या-क्या चीजें शामिल हो सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? अगर आपसे यह पूछा जाए कि आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफट्स में किन-किन चीजों को शामिल किया जाए तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपके पास इसका कोई सटीक जानकारी नहीं हो। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफ़ास्ट करने के भी कुछ नियम होते हैं और कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जिन्हें नाश्ते में ज़रूर शामिल करना चाहिए। आयुर्वेदिक की डॉक्टर नीति शेठ हमें बताने जा रही है कि आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफ़ास्ट में किन चीजें को शामिल करना चाहिए, तो आइए जानते हैं।

ओट्स को करें शामिल

breakfast ideas as per ayurveda Inside

ये लगभग हम सभी जानते हैं कि ओट्स सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसलिए आज भी कई महिलाएं सुबह और शाम के समय नाश्ते में ओट्स को शामिल करती है। डॉक्टर नीति शेठ के अनुसार ओट्स एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे ब्रेकफ़ास्ट में हमेशा शामिल करते रहना चाहिए। इसके अलावा दलिया को भी ब्रेकफ़ास्ट में शामिल करने की सलाह देती हैं। ऐसे में आप भी ओट्स के साथ-साथ दलिया को ब्रेकफ़ास्ट में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर, एक्सपर्ट से जानिए

नट्स को करें शामिल

breakfast ideas as per ayurveda Inside

जिस तरह से ओइट्स और दलिया सेहत के लिए ज़रूरी है ठीक उसी तरह नोट्स भी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में बादाम, पिस्ता, किशमिश आदि चीजों को ब्रेकफ़ास्ट में शामिल कर सकती हैं। नट्स के साथ-साथ सीड्स को भी ब्रेकफ़ास्ट में शामिल करने की सलाह डॉक्टर नीति शेठ देती हैं। चाहें तो, नट्स को दूध भिगोकर रखने के कुछ देर बाद भी सेवन कर सकती हैं।(बादाम की चाय के फायदे)

फल को करें शामिल

breakfast ideas as per ayurveda Inside

एक संतुलित ब्रेकफ़ास्ट में फल का शामिल होना बहुत ज़रूरी है, इसलिए आयुर्वेद में भी एक नहीं बल्कि कई फलों को शामिल करने के लिए कहा जाता है। फल के रूप में एवोकैडो, अनार और सेब जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केला, अंगूर आदि फलों को भी नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। फल को किसी भी रूप में शामिल करने से पहले अच्छे से साफ करके ही भोजन में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:Ayurveda: इन आदतों को आप भी सुबह की दिनचर्या में कर सकते हैं शामिल

इन चीजों को भी करें शामिल

डॉक्टर नीति शेठ इन सभी चीजों के अलावा ब्रेकफ़ास्ट में कुछ और चीजों को भी शामिल करने की सलाह देती हैं। अनाज के रूप में गेंहू, जौ आदि चीजों को शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा गेंहू में एक चुटकी अदरक या दालचीनी पाउडर को मिक्स करके भी सेवन कर सकती हैं। अदरक या दालचीनी पाउडर को ब्रेकफ़ास्ट में शामिल करने से पाचन तंत्र ठीक से काम कर सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@kidspot.com.au,cdn.shopify.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।