Ayurveda: इन आदतों को आप भी सुबह की दिनचर्या में कर सकते हैं शामिल

आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठते ही क्या-क्या करना चाहिए, आइए इस लेख में जानते हैं।
Updated:- 2021-09-21, 18:02 IST
morning practice according to ayurveda tips

कहते हैं अगर सुबह की शुरुआत सही हो तो दिन भी अच्छा ही रहता है और अगर सुबह की शुरुआत सही नहीं हो तो दिन भी खराब होने का डर रहता है। सुबह की आदतों में अच्छे बदलाव हमेशा ही हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं अगर नियमित रूप से पालन किया जाए तो। आयुर्वेद भी सुबह की दिनचर्या को लेकर ऐसे कई सुझाव देता है, जिन्हें हर-रोज करने से सिर्फ सेहत ही दुरुस्त नहीं रहता है बल्कि हर काम में भी मन लगता है। ऐसे में अगर आपको नहीं मालूम कि आयुर्वेद के अनुसार सुबह की आदतों में किन बदलाव को शामिल करने की ज़रूरत है, तो इस बारे में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनीबताने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं।

बेड से सुबह कब उठे?

morning practice according to ayurveda inside

अंग्रेजी में एक कहावत है 'easy to rise early to bed'। मतलब सुबह जल्दी उठना और रात को समय पर सोना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद नियम माना जाता है। आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा के अनुसार भी हर रोज सुबह पांच बजे बेड को छोड़ना एक सेहतमंद व्यक्ति की निशानी हो सकती है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि सुबह पांच बजे बेड छोड़ना आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त होता है और इससे सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:हेल्‍दी बॉडी और मजबूत इम्‍यूनिटी के लिए रोजाना करें ये योग

चेहरे को कैसे करें साफ?

morning practice according to ayurveda inside

कई लोगों की आदत होती है कि अभी आंख साफ किया भी नहीं और चाय लेकर बैठ जाते हैं। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार सबसे पहले चेहरा साफ करना चाहिए फिर उसके बाद ही कुछ करना चाहिए। डॉक्टर रेखा के अनुसार सुबह-सुबह सबसे पहले चेहरे को साफ करना चाहिए और वो भी नॉर्मल पानी से। कई लोग गर्म पानी या ठंडे पानी से भी चेहरा साफ करने लगते हैं, ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए। चेहरा साफ करने के बाद आप नींबू या दालचीनी युक्त पानी का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सेहत को रखना है दुरुस्त तो इन इंफ्लामेट्री फूड्स से रहे दूर

ज़रूर करें व्यायाम

morning practice according to ayurveda inside

आयुर्वेद के अनुसार ही नहीं बल्कि अन्य नज़र से भी सुबह-सुबह व्यायाम करना किसी भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह-सुबह नियमित व्यायाम करने से शरीर हेल्दी रहता है और दिनभर दिमाग भी फ्रेश रहता है। डॉक्टर रेखा के अनुसार सुबह-सुबह लगभग 45 मिनट के आसपास नियमित समय पर व्यायाम ज़रूर करते रहना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर रेखा सुबह-सुबह नीम की पत्तियों को पानी में डालकर स्नान करके की भी सलाह देती है।(कपालभाति से दूर होती हैं ये 5 समस्‍याएं)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@theeverygirl.com,blogspot.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।