Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

35 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोज सुबह पिएं यह जूस, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

उम्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन आते हैं। 35 साल की उम्र के बाद पेट के इर्द-गिर्द अधिक चर्बी जमने लगती है और इसे कम करना भी मुश्किल होता है।
Updated:- 2024-04-23, 15:32 IST
Belly Fat in  plus women

 उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों का असर महिलाओं के मूड, पाचन, लुक्स और यहां तक कि वजन पर भी होता है। पीरियड्स, प्रेन्गेंसी, पोस्ट प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव होता है। 35 की उम्र के बाद कई बार महिलाओं के पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। इसे कम करना भी मुश्किल होता है।

ऐसा एस्ट्रोजन और इंसुलिन हार्मोन्स के इंबैलेंस के कारण होता है। इस हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने और पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई यह हेल्दी ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

35 की उम्र के बाद बेली फैट कम करने के लिए हेल्दी ड्रिंक (How to lose belly fat for women over 35)

karela juice for bellyf at

  • इस ड्रिंक को बनाने में करेला और नींबू का इस्तेमाल होता है।
  • करेला इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और सेल्स को ग्लूकोज अच्छे से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
  • इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है।
  • करेले में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह डाइजेशन दुरुस्त करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।
  • इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी भी मजबूत करता है।
  • इससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न होने में मदद मिलती है।
  • नींबू शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए ड्रिंक (What causes high belly fat in females)

karela health benefits

सामग्री

  • करेला- 1
  • पानी- 30 मि.ली.
  • नींबू- आधा

विधि

  • करेले को अच्छे से छील लें और उसके बीज निकाल दें।
  • अब इसे घिसकर इसका जूस निकालें।
  • 1 टीस्पून जूस को 30 मि.ली. पानी में मिलाएं।
  • आप चाहे तो पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा भी कर सकती हैं।
  • इसमें आधा नींबू निचोड़ दें।
  • आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
  • इसे आप दिन में किसी भी समय पी सकती हैं पर सुबह पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बेली फैट कम करने और हार्मोनल बैलेंस के लिए इस जूस को जरूर पीना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- 35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को डाइट में शामिल करनी चाहिए यह रोटी

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।