herzindagi
How can I remove grey hair naturally

30 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह हेयर मास्क

आजकल उम्र से पहले लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। एक्सपर्ट का बताया यह हेयर मास्क आपकी मदद कर सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-10, 17:12 IST

 आजकल समय से पहले लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। उम्र से पहले बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।  इसके पीछे शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है। समय से पहले सफेद बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। इससे पूरा लुक खराब होता है। सफेद बालों को कम करने के लिए लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, बालों को सफेद बनाने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। साथ ही, आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट का बताया यह हेयर मास्क आपकी मदद कर सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसके कई फायदे हैं। इस बारे में हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत जानकारी दे रही हैं।

घर पर बने हेयर मास्क से कम होंगे सफेद बाल

hair using coffee

  • कलौंजी के बीजों में लिनोलिक एसिड होता है। यह हेयर फॉलिकल्स को पोषण और मजबूती देता है।
  • कलौंजी स्कैल्प में सीबम प्रोड्यूस करने में मदद करती है।
  • कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को रोकता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
  • नारियल का तेल डैमेज बालों को नमी देता है। इससे बालों को काला करने में मदद मिलती है।
  • नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है।
  • करी पत्तों में आयरन और विटामिन-सी होता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
  • मेथी के बीजों में निकोटिनिक एसिड होता है। यह बालों को मजबूती देता है।
  • मेथी के बीजों में प्रोटीन और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इससे बालों की खुजली और डैंड्रफ भी दूर होता है।
  • करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है।

घर पर कैसे तैयार करें हेयर मास्क?

oil blend to reduce hair fall

सामग्री

  • नारियल तेल- 4 बड़े चम्मच
  • करी पत्ते- 8-10
  • मेथी के बीज- 2 चम्मच
  • कलौंजी के बीज- 2 चम्मच

विधि

  • सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंड कर लें।
  • अब इस मिक्चर को बालों में लगाएं।
  • इसे आधे घंटे लगाने के बाद बालों को को सल्फेट फ्री शैंपू से धो लें।
  • आपको कुछ हफ्तों में अंतर दिख सकता है। 

यह भी पढ़ें- Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज

यह विडियो भी देखें

 

उम्र से पहले सफेद हो रहे बालों को कम करने में यह हेयर मास्क मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।