इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल नहीं होंगे जल्दी सफेद

काले बाल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसलिए तो बाजार में काले बालों के लिए तेल से लेकर शैंपू तक मिलते हैं। इन सभी चीजों के बावजूद भी कई बार बाल सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों के कारण चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। इसलिए महिलाएं सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आजकल छोटे-छोट बच्चों के बालों का रंग सफेद होने लगा है, जबकि एक समय था जब एक उम्र बाद ही बाल पकने शुरू होते थे।
बालों संबंधित इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपने बालों की केयर करनी चाहिए। साथ ही अगर आप कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके बाल सफेद होने से बचे रहेंगे। क्या आप जानना चाहती हैं ऐसा क्या किया जाए, जिससे आपके बाल छोटी उम्र में सफेद न हो? यह जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
हेयर कलरिंग
अगर आप फिर भी बालों को कलर करना चाहती हैं तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इनमें गाजर, चुकंदर और कॉफी शामिल है। ये चीजें आपके बालों को बिना नुकसान पहुंचाए कलर करती हैं।
गलत प्रोडक्ट्स
एक गलत प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट के कारण बालों का रंग काले से सफेद होने लगेगा। साथ ही सस्ते के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि कई बार सस्ते सामान की क्वालिटी काफी खराब होती है।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट से जानें सफेद बाल के लिए क्या करें?
हेयर ट्रीटमेंट
इसलिए अगर आप बालों को स्ट्रेट करवाना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल या शहद जैसी चीजों का उपयोग करें। यह बालों को नुकसान पहुंचाए बगैर ही सीधा कर देते हैं। (हेयर केयर टिप्स)
इसे भी पढ़ें:How To Stop White Hair: सफेद बालों की समस्या को कम करेंगे ये 2 अचूक तरीके
सही हेयर केयर न करना
बालों की सही तरीके से देखभाल करना जरूरी है। अन्यथा बाल कब झड़ने और सफेद होने लगते हैं, पता ही नहीं चलता है। बालों की देखभाल से मतलब है कि इन्हें सही तरह से धोना। बालों में तेल लगाना चाहिए, ताकि बाल हेल्दी रहे। इसके अलावा आपको हेयर मास्क जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।