Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

सुबह के वक्त पिएं आंवला-एलोवेरा शॉट, फिर देखें फायदे

सुबह आंवला और एलोवेरा शॉट का सेवन स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ड्रिंक आपकी स्किन को निखारता है, बालों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है।
Updated:- 2025-01-28, 13:30 IST
image

सुबह सवेरे हम सब किसी न किसी तरह का ड्रिंक जरूर पीते हैं। कोई चाय पीता है, तो कोई कॉफ़ी। कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए हर्बल ड्रिंक पीते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन और बाल हमेशा स्वस्थ और चमकदार बनी रहें, हेयर फॉल काम हो जाए, तो आप सुबह सवेरे आंवला और एलोवेरा का कंबीनेशन वाला शॉट पी सकते हैं। यह दोनों ही अपने नेचुरल तत्वों के कारण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित सेवन आपको अंदर से निखार सकता है। आपके बालों को हेल्दी बन सकता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार करना है? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी दी है।

आंवला शॉट्स बनाने की सामग्री

aloe vera shots

  • एक चम्मच आंवला पाउडर या आप ताजा आंवाले का रस
  • एक चम्मच ऐलोवेरा जेल
  • एक चम्मच शहद
  • आधा गिलास पानी

आंवला शॉट्स बनाने की विधि

herbal-amla-juice-with-fresh-fruits-

  • सबसे पहले वाला पाउडर या ताजा आंवले का रस निकाल लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल डालें।
  • इससे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसमें स्वाद अनुसार शहद मिला लें।
  • अब इसमें पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  •  तैयार है आपका आंवला एलोवेरा शॉट
  •  इसे आप सुबह-सुबह खाली पेट पिएं

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पिएं आंवले का सूप, 50 की उम्र तक त्‍वचा पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा

फायदे

amla and aloe vera shots

  • आपको बता दें कि आंवला और एलोवेरा दोनों ही विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए भी होते हैं जो कि स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
  •  यह संयोजन आपकी स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, त्वचा को चमकदार बनते हैं।
  •  कॉलेजन का उत्पादन करते हैं, जिससे आपकी त्वचा टाइट नजर आती है।
  •  यह पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को भी काम करने में मदद करते हैं।
  • आंवला और एलोवेरा बालों की सेहत को भी बढ़ावा देता है।
  • आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
  • इसमें एंटीफंगल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
  • एलोवेरा आपके स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, जिससे बालों की रफनेस कम होती है।
  • यह हेयर फॉल को भी रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-कैलोरी गिनने का छोड़ें झंझट, इन ट्रिक्स की मदद से करें मैनेज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।