नानी मां के इस देसी नुस्खे से दूर हो सकती है जकड़ी हुई सर्दी

ठंड एकदम न के बराबर है, लेकिन अधिकतर लोग अभी भी सर्दी और जुकाम की चपेट में हैं। सर्दी और खांसी से बुरा हाल है। सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। अगर आप भी इन समस्याओं का सामना करना कर रहे हैं तो आप दवा के साथ-साथ नानी मां का देसी काढ़ा पी कर इसमें राहत पा सकते हैं। दरअसल जब कभी भी हमारे घर में किसी को खांसी और सर्दी की शिकायत होती है, तो अजवाइन, काली मिर्च,लौंग,इलायची, तेजपत्ता और नींबू से बना काढ़ा पिया जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। चलिए जानते हैं कैसे तैयार होता है यह काढ़ा।
कैसे बनाएं देसी सर्दी जुकाम वाला काढ़ा

सामग्री
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 4 से 5 काली मिर्च
- 2 लौंग
- 1 छोटी इलायची
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 गिलास पानी
विधि
- एक पैन में 1 गिलास पानी लें और इसे उबालने के लिए रख दें।
- अब इसमें अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, इलायची और तेज पत्ता डालें।
- इसमें धीमी आंच पर सभी सामग्री को उबलने दें।
- इसे तब तक उबालें,जब तक पानी आधा न हो जाए।
- गैस बंद कर दें और इसे छान लें।
- थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
- तैयार है आपका देसी काढ़ा, इसे सिप-सिप कर पिएं।
- 2 से 3 दिन काढ़ा को लगातार पीने से फायदा होगा।
- आप इसे दिन में दो बार भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कमजोर नाखून को मजबूत बनाने के लिए खाएं यह भेल
काढ़े के फायदे

- यह काढ़ा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद अजवाइन, काली मिर्च और लौंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
- अजवाइन में थाइमोल नाम का एक यौगिक होता है, जो ब्रोन्कियल नलियों को फैलाता है। इससे सांस लेने में आसानी होती है।
- इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम में राहत देते हैं।
- गले की खराश और सूजन में आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-सहरी में पिएं ये 3 तरह की ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।