Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

इफ्तार में खाएंगे यह फल, तो एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से नहीं होंगे परेशान

रोजे के दौरान आपको भी डिहाइड्रेशन और एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो आप अनानास का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे अनानास फायदेमंद है।
Updated:- 2025-03-19, 22:49 IST
image

रमजान के दौरान रोजा रखने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अब जाहिर सी बात है कि अगर आप दिनभर कुछ खाएंगे या पियेंगे नहीं, तो शरीर में कमजोरी और पानी की कमी होगी। कुछ लोगों को एसिडिटी की भी समस्या सताने लगती है। ऐसे में इफ्तार में सही खाद्य पदार्थों का चुनाव बेहद जरूरी है। इफ्तार के वक्त फल खाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप इफ्तार में अनानास को शामिल करते हैं तो डिहाइड्रेशन के साथ ही, आपकी एसिडिटी की शिकायत भी दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से।

इफ्तारी में अनानास खाने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutrition.by.Lovneet (@nutrition.by.lovneet)

 

अनानास में 85 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इफ्तार में अनानास खाने से शरीर को पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

अनानास में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें ब्रोमेलिन होता है, सूजन को कम करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें फाइबर भी होता है,जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह पेट में एसिड बैलेंस करता है।

यह भी पढ़ें-खराब डाइजेशन से रहते हैं परेशान? राइस ड्रिंक पीने से मिलेगा आराम

pineapple

अनानास में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसे इफ्तार में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इससे ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाव होता है।

यह कैलोरी में बेहद कम होता है,जिस वजह से यह वजन घटाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें-रोजे में एनर्जेटिक रहने के लिए सहरी में जरूर पिएं नानी मां का बनाया यह खास शेक

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।