खराब डाइजेशन से रहते हैं परेशान? राइस ड्रिंक पीने से मिलेगा आराम

क्या आप भी हमेशा गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको फर्मेंटेड राइस वाटर का सेवन करना चाहिए, इससे आपकी समस्या का असरदार समाधान हो सकता है।
Updated:- 2025-03-19, 15:07 IST
image

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और जीवनशैली का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। सबसे ज्यादा इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। अक्सर लोग पाचन संबंधी समस्याओं जैसे एसिडिटी,ब्लोटिंग और पेट में भारीपन से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो गट को हील करने के लिए हम आपके लिए एक नेचुरल सॉल्यूशन लाए हैं। जी हां, पाचन को दुरुस्त करने के लिए आप फर्मेंटेड राइस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। यह पापरंपरिक पेय प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आपके गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल से

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है फर्मेंटेड राइस ड्रिंक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • 1/2 कप चावल 
  • 2 कप पानी 

विधि

  • चावल को पानी में रातभीर भिगोकर छोड़ दें।
  • सबुह इसे अच्छे से छानकर सिर्फ पानी निकाल लें।
  • इसे खाली पेट पिएं और बेहतर डाइजेशन का लाभ उठाएं।
  • इसमें चुटकी भर जीरा या नींबू मिलाने से स्वाद और फायदे भी दोगुना मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-खून की कमी से हर वक्त आते हैं चक्कर, दूर करने के लिए खाएं यह टेस्टी नगेट्स

फर्मेंटेड राइस वाटर के फायदे

rice water for bloating

  • राइस ड्रिंक में गुड बैक्टीरिया होता है , जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं और आंतों की हेल्थ को सुधारते हैं।
  • यह शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है,जिससे पेट हल्का और हेल्दी महसूस होता है।
  • राइस ड्रिंक धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है, जिससे दिनभर आपको एक्टिव रहने में मदद मिलती है।
  • इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और ब्लोटिंग को कम करता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म बूस्टर की तरह काम करता हैं, जिससे वजन संतुलित रखने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें-रोजा रखने के कारण हो सकता है डिहाइड्रेशन, जाने कैसे रखना है ख्याल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिएगए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।