सर्दियों के दिनों में आमतौर पर लोगों की खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है और इसके कारण काफी हद तक गलत खानपान का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी गलत खान-पान के कारण कई सारी समस्याएं भी पेश आती हैं, ऐसे में इन दिनों अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि जब भी आपको इन दिनों कुछ खाने की क्रेविंग हो तो हेल्दी खाने का प्रयास करें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही एक बेहद हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से न सिर्फ खाने की क्रेविंग शांत होगी बल्कि आपको इससे कई सारे सेहत लाभ भी मिलेंगे।
जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं कि भुने चने की... जो देसी स्नैक्स के रूप में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि बहुत सारे लोग इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आपको भुने चने खाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमने लखनऊ के जानेमाने फिजिशियन डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, भुने हुए चने में फाइबर के साथ ही मल्टी विटामिन , प्रोटीन, और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। वहीं इसे खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म और फिट रखने में सहायक होता है। इसीलिए भुना चना, सर्दियों के लिए हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। तो चलिए इससे मिलने स्वास्थ्य लाभ के बारे में जरा विस्तार से जान लेते हैं।

पाचन तंत्र दुरुस्त करने में सहायक
भुने हुए चने में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन और शरीर से विषाक्त तत्वों की सफाई में मददगार होते हैं। ऐसे में भुने हुए चने के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। ऐसे में सर्दियों के दिनों में गुड़ के साथ भुने हुए चने का सेवन लाभकारी माना गया है।
वजन नियंत्रित करने में मददगार
भुने हुए चने खाने से पाचन बेहतर होता है और इससे वजन नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। असल में जब आप भुना हुआ चना खाते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर के चलते आपको अतिरिक्त भूख नहीं लगती है और आप सर्दियों के दिनो में असंतुलित खान-पान से बच जाते हैं। इससे सर्दियों के दिनों में वजन बढ़ने की समस्या से निजात मिलती है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
भुने हुए चने में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में होने वाले हड्डियों की समस्याओं से भी राहत मिलती है।
हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव
भुने हुए चने में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। ऐसे में इसके सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव होता है, तो आप भी भुने हुए चने खाकर अपने दिल को दुरुस्त रख सकते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
भुना हुआ चना डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक होता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर शुगर नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए भुने हुए चने का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है।
एनीमिया की समस्या से राहत
भुने हुए चने में आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में अगर सेवन किया जाए तो काफी हद तक खून की कमी और एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकती है। इसलिए महिलाओं के लिए भुने चने का सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है।
त्वचा की सेहत का रखे ख्याल
भुना हुआ चना स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन संबंधी समस्याओं को दूर कर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।
कैंसर का जोखिम कम करता है
भुने हुए चने का सेवन कैंसर के जोखिम कम करने में भी काफी हद तक सहायह होता है। असल में इसमें सेलेनियम नामक दुर्लभ खनिज पाया जाता है, जो आमतौर पर दूसरे खाद्य पदार्थों में बहुत कम पाया जाता है। वहीं सेलेनियम कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा हाई फाइबर के चलते भुने हुए चने के सेवन से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- भीगे हुए काबुली चने खाने के 10 फायदे
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों