7 Day Meal Plan: रोज-रोज 'क्या बनेगा' के सिरदर्द से चाहिए छुट्टी? वर्किंग वुमन्स के लिए बेस्ट है ये वीकली डिनर प्लान

हर दिन डिनर में क्या अलग बनाया जाए, यह सोचना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम होता है। वर्किंग वुमन्स ऑफिस से आने के बाद रोज-रोज के इस सवाल से सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। सुबह जल्दी उठकर घर के काम निपटाना, ऑफिस जाना, पूरे दिन काम करना और फिर रात में फिर परिवार के लिए कुछ अच्छा बनाना, सबसे बड़ा टास्क लगता है। अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं पूरे दिन काम में व्यस्त रहती हैं और शाम तक इतनी थक जाती हैं कि खाना बनाने का मन भी नहीं करता। ऐसे में वह आसान ऑप्शन ढूंढती हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय न लगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डिनर में बनाने के लिए 7 दिनों की आसान रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
सोमवार को कुकर में बनाएं सोयाबीन मसाला
सब्जी जल्दी बनानी है, तो कुकर में बनाना बेस्ट तरीका है। इससे आपको घंटों किचन में खड़े भी रहना नहीं पड़ता और यह जल्दी बन भी जाता है। आप पहले चॉपर में सब्जियां काटें, इसके बाद सोयाबिन को पानी में उबलने के लिए रख दें। एक तरफ कुकर में तेल डालकर सब्जियां और मसाले पकाएं और लास्ट में सोयाबिन को पानी से निकालकर कुकर में डालें। इसके बाद आलू और पानी डालकर कुकर बंद कर दें। 2 से 3 सीटी में सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। जब तक सब्जी बन रही है, तब तक साथ के साथ रोटी भी बना लें। 1 घंटे में आप पूरा खाना बना लेंगी।

मंगलवार को झटपट बनाएं पनीर भुर्जी
इससे आसान सब्जी और क्या हो सकती है, क्योंकि इसे बनाने और पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके लिए भी पहले आप प्याज-टमाटर को चॉपर में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर इसे पकाएं। आपको इसे ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है, हल्का कच्चा ही रहने दें। अब मसाले डालें और इसके बाद पनीर घीसकर डाल दें। 2 से 3 मिनट चलाएं और सब्जी बनकर तैयार है।

बुधवार को बनाएं आलू की सब्जी
आलू की सब्जी से आसान सब्जी भी और कोई नहीं हो सकती। इसे बनाने के लिए आपको प्याज भी नहीं काटना पड़ता। आपको भंडारे वाली सब्जी बनानी है, इसलिए पहले कुकर में तेल गर्म करके जीरा और टमाटर डालें। हरी मिर्च भी साथ में डाल दें। इसके बाद आलू मोटे-मोटे काटें, क्योंकि यह कुकर में उबल जाएंगे। इसके बाद पानी डालकर कुकर बंद कर दें। 3 से 4 सीटी दें और सब्जी बनकर तैयार है। साथ में रोटी या पूरियां कुछ भी बना लें।

गुरुवार को बनाएं तड़का दाल
हफ्ते में दाल भी खाना जरूरी होता है। इसलिए, गुरुवार को आप तड़का दाल और चावल या रोटी बना सकती हैं। तड़का दाल बनाना आसान होता है और यह 2 से 3 सीटी में पक जाता है। अगर घर में 2 कुकर है, तो एक में चावल और दूसरे में दाल बनाएं। साथ में सर्व करें। इसे बनाने के लिए किचन में आपको लगबग 30 मिनट ही लगेंगे।

शुक्रवार को काले चने की झटपट सब्जी
इसके लिए आपको सुबह ऑफिस जाते हुए काले चने भिगो देने हैं। घर में अगर आपसे पहले कोई पहुंचता है, तो उसे कह दें कि पानी डालकर कुकर में चने डालें और सीटी दे दें। 4 से 5 सीटी में चने उबल जाते हैं। इसके बाद जब आप घर पहुंचेगी, तो चने की सब्जी बनाएं और साथ में रोटी या फिर चावल कुछ भी बना लें। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

शनिवार को बनाएं वेज पुलाव + बूंदी रायता
शनिवार को आप सबसे आसान खाना बना सकती हैं। वेज पुलाव बनाना सबसे आसान खाना है, जिसे बनाने में बिलकुल टाइम नहीं लगता। आपको हल्का-हल्का प्याज टमाटर पकाना है, इसके बाद सारी सब्जियां, मसाले और चावल एक साथ डालें और कुकर बंद कर दें। 2 सीटी दें और चावल बनकर तैयार है। अब साथ में बूंदी रायता बनाएं सर्व करें।
इसे भी पढे़ं- पकौड़े तलने के बाद बच जाता है बेसन का घोल? फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और नई रेसिपीज

रविवार को बनाएं मसाला खिचड़ी
इसे बनाने के लिए आपको चावल, मूंग दाल, मटर, गाजर और हल्के मसाले डालकर 3 सीटी लगानी होगी। खिचड़ी गीली बनाने के लिए आपको पानी ज्यादा डालना होगा। हफ्ते में एक दिन लाइट भोजन करना चाहिए। रविवार के दिन अक्सर दिन भर बहुक कुछ खा लिया जाता है, इसलिए डिनर में आप खिचड़ी बना सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।