3 महीने तक रोज खाएं ये 5 फूड्स, प्रदूषण के दौरान भी शरीर को मिलेगी मजबूती

प्रदूषण के बढ़ते लेवल के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे 5 हेल्दी फूड्स के बारे में जानें, जिन्हें 3 महीने तक डाइट में शामिल करने से शरीर को पोषण और मजबूती मिल सकती है।
Updated:- 2026-11-17, 18:08 IST
5 foods to keep body strong during winter

वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं पड़ता, बल्कि यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकता है, सूजन की समस्या को ट्रिगर करता है और शरीर की नेचुरल इम्‍यून सिस्‍टम पर भी बुरा असर डालता है। ऐसे में अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर इन फूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

प्रदूषण के दौरान खाएं ये 5 फूड्स

आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें 3 महीने लगातार खाने से प्रदूषण का असर शरीर पर कम होगा और सर्दियों में आप हेल्‍दी भी रहेंगे। इनके बारे में हमें गुड़गांव की 'गेट फिट विद लीमा' की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं।

5 foods to keep body strong dring pollution

1. आंवला

आंवले में विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और फेफड़ों की एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा को सपोर्ट करते हैं।

कितना खाएं?

  • रोजाना 1-2 ताजे आंवले या घर की बनी आंवले की चटनी।

2. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक का अच्छा स्रोत हैं। जिंक इम्यून सेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक परत को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

कितना खाएं?

  • रोजाना 1-2 बड़े चम्मच हल्के भुने हुए कद्दू के बीज।

pumpkin seeds

3. ब्राजील नट्स और अंडे

सेलेनियम शरीर में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स को सपोर्ट करता है। ये एंजाइम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के दौरान बनने वाले हानिकारक पेरॉक्साइड्स को तोड़ने में मदद करते हैं।

कितना खाएं?

4. बादाम और सूरजमुखी के बीज

बादाम में मौजूद विटामिन E एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर की कोशिकाओं की बाहरी फैटी परत को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है।

कितना खाएं?

  • रोजाना 8-10 बादाम या 2 बड़े चम्मच हल्के भुने हुए सूरजमुखी के बीज।

almonds

5. शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है। यह नाक और फेफड़ों की सुरक्षात्मक परत को स्वस्थ बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों शुरू हो जाता है गुड़ और तिल का सेवन? जानें इसके पीछे का दिलचस्प कारण

कितना खाएं?

  • रोजाना लगभग 100 ग्राम उबली या भुनी हुई शकरकंद, जिसमें थोड़ा घी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Expert Advice: वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक चीज़ें

ये फूड्स इम्यूनिटी, रेस्पिरेटरी हेल्थ और शरीर की नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, ये फेफड़ों से प्रदूषण को बाहर नहीं निकालते और न ही प्रदूषण से बचाव के उपायों का विकल्प हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या खानपान से प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है?
पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकती है, लेकिन यह प्रदूषण से पूरी सुरक्षा नहीं देती।
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए?
सर्दियों में मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स, बीज और विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना फायदेमंद हो सकता है।
क्या प्रदूषण के दौरान रोज आंवला खाना चाहिए?
आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
क्या 3 महीने तक ये 5 फूड्स खाने से प्रदूषण का असर खत्म हो सकता है?
नहीं, कोई भी फूड प्रदूषण के असर को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकता। पौष्टिक डाइट के साथ प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाना भी जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।