herzindagi
image

इन 5 चीजों में छिपा है पीरियड्स से जुड़ी सारी मुश्किलों का हल, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

Period Cramps: पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द, ऐंठन या साइकिल का नियमित न होना, महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके, पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को कुछ हद तक हल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको इन दिनों में अधिक दिक्कत होती है या पीरियड्स हर महीने समय पर नहीं आते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 15:36 IST

Irregular Periods: पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होता है। इस समय पर महिलाओं को पेट दर्द, शरीर में दर्द, पैरों में दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये दिन कुछ महिलाओं के लिए कम तो कुछ के लिए अधिक मुश्किल भरे हो सकते हैं। इसके पीछे भी कई कारण होते हैं। पीरियड्स के दिनों में दर्द होना बेशक सामान्य है। लेकिन, अगर आपको बहुत अधिक दर्द और ऐंठन होती है, साइकिल रेगुलर नहीं है या फ्लो बहुत अधिक या बहुत कम होता है, तो यह सही नहीं है। इसके पीछे, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, पीसीओडी, थायराइड और भी कई इश्यूज हो सकते हैं। इन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी असर डाल सकते हैं। पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके, आप पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को कुछ हद तक कम कर सकती हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

अंजीर

figs for hair fall anf skin

अंजीर, पोटैशियम से भरपूर होती है। यह पीरियड क्रैम्प्स को कम करती है और इससे मेंस्ट्रुअल फ्लो में सुधार होता है। अंजीर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। इसकी वजह से पीरियड का दर्द कम होता है। इसमें मौजूद आयरन, शरीर में खून की कमी को दूर करता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण, शरीर में ताकत बनी रहती है। आप अंजीर के मौसम में हफ्ते में 2-3 बार इसे खाएं और बाकी दिनों में रोजाना एक भीगी हुई अंजीर खाएं।

रागी का आटा

रागी का आटा कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है और इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द और ऐंठन कम होती है। रागी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद आयरन, शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पीरियड्स के दिनों में होने वाली ऐंठन से राहत दिलवाता है।

 यह भी पढ़ें- पीरियड से जुड़ी सारी मुश्किलें होंगी हल, घी में भूनकर खाएं ये 5 चीजें

यह विडियो भी देखें

हल्दी

haldi for winter health
हल्दी पीएमएस और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स में आराम दिलवाती है। इससे ब्लड प्यूरिफाई होता है और स्किन भी साफ होती है। आप हल्दी वाला पानी या दूध पी सकती हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी का सेवन करने से, एनीमिया से बचाव होता है। इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।

चुकंदर

चुकंदर यूट्रस में ब्लड फ्लो में सुधार करती है और इससे शरीर में आयरन लेवल बढ़ता है। चुकंदर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन, पोटैशियम और फाइबर होता है। इससे हीमोग्लोबिन लेवल में भी सुधार होता है। इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाली थकान, कमजोरी और खून की कमी भी दूर हो सकती है।

दालचीनी

दालचीनी भी गुणों से भरपूर होती है। इसे खाने से पीरियड पेन कम होता है और फ्लो में भी सुधार होता है। दालचीनी की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली उल्टी, ब्लोटिंग और दर्द में भी इससे आराम मिल सकता है। डाइट में दालचीनी की चाय को शामिल करें या इसके पाउडर को फलों पर डालकर खाएं।

 

यह भी पढ़ें- हर महीने पीरियड्स का समय पर न आना बढ़ा देता है आपका स्ट्रेस? इस देसी चाय से रेगुलर हो सकती है साइकिल


पीरियड्स से जुडी सारी मुश्किलों को दूर करने में ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।