क्या लंबे बालों के लिए आप महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं
क्या हेयर केयर ट्रीटमेंट के बावजूद भी आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है
क्या लाख कोशिशों के बाद भी आपको बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं
अगर ऐसा है, तो अब आपको हेयर केयर पर नहीं, बल्कि बाल झड़ने के कारणों और सही डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। बालों की ग्रोथ रुक जाने या बहुत अधिक हेयरफॉल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में हार्मोनल इबैलेंस, शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस, थायराइड, पोस्टपार्टम हेयर लॉस और अनुवांशिक कारण समेत कई वजहें, बालों की ग्रोथ न होने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आप लंबे-घने और मजबूत बाल पाना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको डाइट पर ध्यान देना होगा। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना डाइट में शामिल करें, तो इससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
ये तीनों ड्राई फ्रूट्स, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और हेयरफॉल को कम करते हैं। इनमें आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। सुबह 2 भीगे हुए खजूर, 2 अंजीर और 1 टेबलस्पून किशमिश को नाश्ते के साथ खाएं। इससे आपको तुरंत ताकत मिलेगी और शरीर में आयरन लेवल सही होगा। यह हेयर ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।
अखरोट खाने से भी हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है। अखरोट, सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। ये बायोटिन से भी भरपूर होते हैं। इनके सेवन से हेयर फॉल को कम किया जा सकता है।
रागी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें आयरन, कैल्शियम और फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये सभी चीजें हेयर ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी हैं। रागी के आटे से आप डोसा, सूप और भी कई तरह की चीजें बनाकर, इसे डाइट में शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
अनार, विटामिन-के, विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह शरीर को आयरन तो देता ही है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी भी अधिक मात्रा में होता है। यह हेयरफॉल को कम करके, हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- Hair Fall: बालों का झड़ना होगा कम, रोज खाएं ये 4 चीजें
बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।