वेडिंग सीजन में चमकती त्वचा पाने के लिए रोजाना खाएं ये 10 चीजें

वेडिंग सीजन बस शुरू हो चुका है। शादी चाहे परिवार में हो या किसी खास सहेली की, महिलाएं सज-संवरकर शादियों का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश करती हैं। शादियों के सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए, महिलाएं सभी जतन करती हैं। मेकअप और सही स्किन केयर के अलावा, सही डाइट भी चेहरे पर निखार लाने के लिए जरूरी है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। खान-पानक की वजह से हमारी स्किन और बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। जहां सही खान-पान चेहरे पर चमक ला सकता है। वहीं, अगर डाइट सही न हो तो चेहरा फीका पड़ने लगता है। अगर आप चांद सा निखार पाना चाहती हैं, तो आज से ही डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें। सही स्किन केयर के साथ, हेल्दी डाइट भी ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो वेडिंग सीजन में आपको त्वचा पर निखार लाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
चेहरे पर निखार लाने में मदद करेंगे ये 10 फूड्स

- रोज सुबह सेंधा नमक मिलाकर नींबू-पानी पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा को पोषण मिलता है।
- अपने दिन की शुरुआत नट्स और सीड्स के साथ करें। डाइट में 5 बादाम, 2 अखरोट और मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीज शामिल करें। इनमें विटामिन-ई और हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम, स्किन का ग्लो और मॉइश्चर बनाए रखता है।
- शकरकंदी, बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। इससे स्किन टोनन में सुधार होता है। आप इसे शाम को स्नैक्स के तौर पर नींबू और सेंधा नमक के साथ खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार, पिएं यह होममेड ड्रिंक

- सलाद में टमाटर जरूर खाएं। इसमें लाइकोपिन होता है। यह स्किन को सम डैमेज से बचाता है और जवां बनाए रखता हैं।
- ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करते हैं।
- स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए, डाइट में अनार को जरूर शामिल करें। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह स्किन में चमक को भी बनाए रखता है।
- डाइट में प्रोटीन को भी शामिल करें। इससे स्किन सेल्स को पोषण मिलता है और ब्लड ग्लूकोज लेवल भी मैनेज होता है।
- ग्लोइंग स्किन के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी सोने से पहले पिएं। इससे कब्ज दूर होती है। ग्लोइंग स्किन के लिए, पेट साफ होना भी बहुत जरूरी है।
- हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए, हाइड्रेशन पर भी ध्यान दें। डिहाइड्रेशन की वजह से भी स्किन बेजान होने लगती है।
यह भी पढ़ें- सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन
वेडिंग सीजन में अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आज से ही डाइट में इन 10 चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।