Fertility Boosting Foods: गर्भधारण आसान बनाएंगे ये 10 फर्टिलिटी बूस्टर फूड्स, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

फर्टिलिटी की समस्या आजकल आम हो गई है। ऐसा सिर्फ हेल्थ इशूज की वजह से नहीं है। कई मामलों में फर्टिलिटी की समस्या हमारी लाइफस्टाइल की प्रॉब्लम्स के कारण भी होती है। लगातार कई घंटों तक सीट पर बैठे रहना, दिन भर स्ट्रेस में रहना, जंक फूड खाना, हेल्थ का ध्यान बिल्कुल नहीं देना, अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचना, स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की समस्या से परेशान होना आदि सब कुछ लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। ये सब इनडायरेक्टली हमारी हेल्थ पर असर डालता है।
अगर फर्टिलिटी की समस्या है, तो यकीनन आप डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आपका जो भी ट्रीटमेंट ले रही हैं, उसको सपोर्ट करने के लिए और आपकी फर्टिलिटी की समस्या को कम करने के लिए आयुर्वेद के कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार साल्विया ने इसे लेकर जानकारी दी है। डॉक्टर दीक्षा थायरॉइड, फर्टिलिटी और हार्मोन स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी पोस्ट भी शेयर की है।
कौन से हैं वो फूड्स जो बेहतर कर सकते हैं फर्टिलिटी?
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, फर्टिलिटी शरीर, मन और लाइफस्टाइल का मिक्सचर होती है। ऐसे में कपल्स को अपने पूरे स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में इन फूड्स का जिक्र किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें- कपल्स के लिए 10 जबरदस्त फर्टिलिटी टिप्स, जो जल्द दे सकते हैं गुड न्यूज
घी का करें सेवन
- इससे शरीर का शुक्र धातु बेहतर होता है जो रिप्रोडक्टिव टिशू के लिए बेहतर है।
- इससे शरीर में न्यूट्रिशन बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है और डाइजेशन भी बढ़ता है।
- इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और स्किन में ड्राइनेस खत्म होती है।
- आप दिन में गर्म खाने के साथ 1-2 चम्मच घी अपनी डाइट में शामिल करें। इसे हमेशा गर्म खाने के साथ लें, ठंडे नहीं।
अश्वगंधा का करें सेवन
- अश्वगंधा खाने से सहनशक्ति बढ़ती है। अगर स्टैमिना बढ़ रहा है, तो फर्टिलिटी भी बेहतर होगी।
- पुरुषों में अश्वगंधा स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाता है और महिलाओं में ये ओव्यूलेशन को बेहतर बनाता है।
- इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
- आप गुनगुने दूध के साथ 3-5 ग्राम पाउडर खाएं। हालांकि, अश्वगंधा का सेवन करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें।
अंजीर और खजूर का करें सेवन
- इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन और रिप्रोडक्टि ऑर्गन्स दोनों बेहतर होते हैं।
- खजूर से महिलाओं का ओव्यूलेशन बेहतर होता है। अंजीर पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाते हैं।
- ये दोनों ही नेचुरल तरीके से स्फूर्ती बढ़ाते हैं।
- आप 2-3 अंजीर और 4-5 खजूर रात में भिगो दें। सुबह उठकर इनका सेवन करें।
अखरोट और बादाम का करें सेवन
- ये दोनों ही ओमेगा-3 एसिड और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं।
- इनसे स्पर्म काउंट और एग क्वालिटी बेहतर होती है।
- इससे ओजस या शरीर की जीवनशक्ति बढ़ती है।
- आप इन्हें रात में भिगो कर रख सकती हैं और सुबह इसका सेवन कर सकती हैं।
काले तिल का करें सेवन
- स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के लिए ये बहुत अच्छे माने जाते हैं।
- महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल को बेहतर बनाने के लिए ये अच्छे माने जाते हैं।
- इससे हड्डियां और टिशू बेहतर होते हैं।
- हर रोज 1 छोटा चम्मच रोस्टेड काले तिल खाए जा सकते हैं। इसे आप सलाद के साथ, गुड़ के साथ या किसी और डिश में इस्तेमाल कर सकती हैं।
शतावरी का करें सेवन
- इससे फीमेल हार्मोन बैलेंस होते हैं।
- इससे यूट्रस को भी सपोर्ट मिलता है।
- प्रेग्नेंट होने में लैक्टेशन में मदद मिलती है।
- ये सिरप, कैप्सूल और पाउडर के फॉर्म में उपलब्ध है, लेकिन इसे लेने का तरीका आपकी सेहत पर निर्भर करता है। इसे लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे जरूर पढ़ें- लो फर्टिलिटी का कर रही हैं सामना? इन सुपरफूड्स से मिलेगा फायदा
गाय के दूध का करें सेवन
- गाय का दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, ये हड्डियों के साथ-साथ रिप्रोडक्टिव टिशू को भी बेहतर बनाता है।
- इससे इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
- गाय का दूध हार्मोन बैलेंस को भी ठीक करता है और दिमाग को शांत रखता है।
- 1 ग्लास गर्म दूध हर दिन लें।
- हल्दी, केसर, जायफल जैसी चीजों को इसमें मिलाकर भी पिया जा सकता है।
अनार का करें सेवन
- इससे यूटेराइन ब्लड फ्लो सही होता है।
- इससे स्पर्म मोटिलिटी और काउंट बेहतर होता है।
- ये एंटीऑक्सीडेंट्स और हार्मोनल बैलेंस को भी ठीक करता है।
- आप इसका जूस भी रोजाना पी सकती हैं या इसे ऐसे ही रोजाना खा सकती हैं।
मूंग दाल का करें सेवन
- ये लाइट प्रोटीन होता है जिससे शरीर डीटॉक्स भी होता है और उसे ताकत भी मिलती है।
- इससे शरीर में तीनों तरह के दोष (कफ, पित्त, वात) खत्म होते हैं।
- अमीनो एसिड्स के कारण शरीर के रिप्रोडक्टिव सेल्स ठीक होते हैं।
- आप हर रोज 1 छोटी कटोरी मूंग दाल का सेवन सूप, खिचड़ी या दाल के रूप में भी खाया जा सकता है।
आंवले का करें सेवन
- विटामिन-सी का सबसे ताकतवर सोर्स आंवला ही होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
- इससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन भी बेहतर होते हैं।
- इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
- स्पर्म क्वालिटी और महिलाओं की एग हेल्थ के लिए ये अच्छा होता है।
- रोजाना 20 मिली आंवला जूस लिया जा सकता है। रोजाना 1 ताजा आंवला भी खाया जा सकता है। इसके अलावा, त्रिफला पाउडर और शहद के साथ आंवला पाउडर लिया जा सकता है।
अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आप डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।