Unsafe Countries For Women: घूमने का शौक भला किसे नहीं होता। बहुत से लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप में घूमना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सोलो ट्रिप पर जाना अच्छा लगता है। लड़कियों के लिए हर जगह सोलो ट्रिप करना आसान नहीं होता। बहुत-सी ऐसी भी जगहें होती हैं, जिन्हें बहुत ही अनसेफ माना जाता है। महिलाओं की सुरक्षा दुनियाभर में एक चिंता का विषय है।
दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं से जुड़े अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। ट्रैवल इंडस्ट्री एसोसिएशन के अनुसार, महिलाओं में सोलो ट्रिप का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें महिलाओं के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। आइए जानें, महिलाओं को किन देशों में अकेले सफर करने नहीं जाना चाहिए?
यह भी देखें-कमजोर दिल वाले नहीं जाते यहां घूमने, जानिए 10 सबसे खतरनाक पर खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में
साउथ अफ्रीका
साल 2024 में वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोलो ट्रिप करने वाली महिलाओं के लिए साउथ अफ्रीका सबसे खतरनाक देशों में टॉप पर आता है। इस देश में यौन हिंसा के मामले बहुत ज्यादा हैं। इस देश में फीमेल होमोसाइड के मामले भी काफी ज्यादा हैं। रात के वक्त यहां लड़कियों के लिए निकलना काफी मुश्किल होता है।
ब्राजील
ब्राजील को महिलाओं के लिए दूसरा सबसे ज्यादा अनसेफ देश माना जाता है। यह देश महिलाओं के खिलाफ जानबूझकर हत्या की दर के मामले में दुनियाभर में दूसरे स्थान पर आता है। यहां आपको अकेले घूमने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। यहां बलात्कार के मामले बहुत ज्यादा होते हैं।
रूस
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में रूस का भी नाम शामिल है। इस देश में कई ऐसे नियम काम करते हैं, जो समाज में आज भी महिलाओं की भागीदारी को कम करते हैं। ये देश महिलाओं की इरादतन हत्या के मामले में तीसरे स्थान पर आता है। यहां अकेले घूमना वो भी रात को बहुत ही अनसेफ है।
मैक्सिको
महिलाओं के साथ अपराध के मामले में मैक्सिको चौथे नंबर पर आता है। यहां महिलाओं के लिए रात के वक्त अकेले निकलना सेफ नहीं है। इस देश में महिलाओं के साथ बलात्कार और इरादतन हत्या के मामले बहुत ज्यादा हैं।
ईरान
ईरान भी महिलाओं के लिए सेफ नहीं माना जाता है। यहां के कई कानून महिलाओं के प्रति भेदभाव वाले हैं। ऐसे में महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए यह देश बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ईरान का नाम उन देशों में भी गिना जाता है, जहां अपनी पार्टनर के साथ हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
यह भी देखें- जानें किन देशों के इंटरनेशनल बॉर्डर हैं सबसे खतरनाक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों